घर की सफाई के झंझट से छुट्टी चाहिए तो आप 3999 रुपये की शुरुआती कीमत से रोबोट वैक्यूम क्लीनर अपने घर ला सकते हैं। हम बजट प्राइस पर मिल रहे टॉप-5 रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें से आप अपने लिए बेस्ट चुन सकते हैं।
होली का त्योहार बस चंद दिन दूर रह गया है और घरों में सफाई की टेंशन अभी से शुरू हो गई है। अगर आप त्योहार पर बाकियों का स्वागत करने में मन लगाना चाहते हैं और झाड़ू-पोंछा करते रहने के झंझट से छुट्टी चाहिए तो यह काम रोबोट्स को सौंपा जा सकता है। जी हां, रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स अमेजन पर होली सेल के दौरान केवल 3,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं। हम 15 हजार रुपये से कम कीमत पर मिल रहे टॉप-5 रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं, जिनमें से चुनना आसान होगा।
अमेजन से इस वैक्यूम क्लीनर को केवल 3,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है और यह नॉइस रिडक्शन डिजाइन के साथ आता है। इसमें 1200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे 90 मिनट तक का क्लीनिंग टाइम मिल जाता है। इसके अलावा यह वेट और ड्राई दोनों तरह की क्लीनिंग का फायदा देता है। 1800W वाले इस रोबोट क्लीनर से वुड, मार्बल या टाइल्स जैसे हार्ड फ्लोर आसानी से क्लीन हो जाएंगे।
क्लीनर 6,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के मुकाबले 3,999 रुपये में मिल रहा है और इसपर 100 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया गया है। इस क्लीनर के साथ रिमोट कंट्रोल मिलता है और यह फुल चार्ज होने के बाद करीब 1.5 घंटे तक सफाई कर सकता है। खास बात यह है कि बैटरी-लो होने पर यह अपने आप चार्जिंग-स्टेशन पर पहुंच जाता है और खुद चार्ज हो जाता है। मतलब इसे पावर-ऑन करिए और सफाई की टेंशन भूल जाइए।
WiFi कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर 29,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के मुकाबले 8,999 रुपये में मिल रहा है। यह हार्ड-फ्लोर से लेकर कारपेट्स तक की सफाई 1500pa के पावरफुल सक्शन के साथ कर सकता है। इसमें टच-कंट्रोल पैनल के अलावा Alexa और Google Assistant के साथ वॉइस कंट्रोल का सपोर्ट मिलता है। फुल चार्ज पर यह 100 मिनट तक सफाई करता है।
भरोसेमंद ब्रैंड Haier का वैक्यूम क्लीनर 22,999 रुपये के बजाय 14,645 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट के अलावा इसे Haier Smart App के जरिए फोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। क्लीनर में बड़ा 350ml इलेक्ट्रॉनिक वाटर-टैंक मिलता है, जिससे दिनभर की सफाई में कोई दिक्कत ना हो। बड़ी बैटरी के अलावा इसमें भी ऑटो-रीचार्ज फीचर मिलता है और यह अपने आप चार्ज हो जाता है।
शाओमी का रोबोट वैक्यूम क्लीनर ग्राहक 24,999 रुपये के बजाय केवल 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। प्रीमियम डिजाइन वाले इस डिवाइस में 2200pa का पावरफुल सक्शन मिलता है और इसे ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। जायरोस्कोप और ऑप्टिकल सेंसर के साथ आने के चलते इसके कहीं टकराने का डर नहीं रहता। इसमें 450ml कैपेसिटी वाला डस्टबिन और 270ml का इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड वाटर टैंक मिलता है।













