कोरबा /10 मई, 2025 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। जिसमें न्यायालय में लंबित समस्त राजीनामा प्रकरणों के साथ-साथ फायनेंस कंपनी/संस्थाओं/विभागों के उपयुक्त मामलों का निराकरण समझौता एवं राजीनामा के माध्यम से किया जावेगा। आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने तथा निराकरण किये जाने एवं संस्थाओं/विभागों के लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण की प्रीसिटिंग एवं प्रीलिटिगेशन के प्रकरण के संबंध में चर्चा किये जाने के प्रयोजनार्थ 4.4.2025 को विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष, जिला न्यायालय में 2ः00 बजे मान. सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा की अध्यक्षता में नगर निगम दूरसंचार,बिजली विभाग तथा बैंक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली गई। उक्त बैठक में कु. डिम्पल,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में ली गई। शौभिक गुहा, मैनेजर एनपीए एसबीआई,बी. कामत, ब्रांच मैनेजर,एसबीआई आईटीआई रामपुर,ए.के. साक्या, पंजाब नेशनल बैंक निहारिका, रोशन लाल वर्मा,सीएसपीडीसीएल कोरबा कोरबा,जयनारायण देवांगन,एसडीओ,बीएसएनसल,शेखर वर्मा सोनी,सीएसईबी,कटघोरा तथा अन्य बैंक/विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।














