रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जल्द ही बड़ी सर्जरी होगी.प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने इस बात के संकेत दे दिए हैं. सचिन पायलट ने अपने दौरे में साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी के निष्क्रिय लोगों को अब हटाया जाएगा. आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बुधवार को पॉलिटिकल अफेयर की बैठक रखी गई जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री विधायक और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी : सचिन पायलट ने कहा कि बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने ,आगामी रणनीति तैयार करने, चुनाव हार की समीक्षा सहित कई विषयों पर चर्चा की गई. सचिन पायलट ने इस दौरान केंद्र सहित राज्य सरकार पर भी जोरदार हमला बोला. पायलट ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार लगातार विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है.उनके खिलाफ मामले दर्ज कर रही है.
भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. लेकिन न्यायालय ने उसे मामले को सुनवाईयों को तक नहीं समझा उसे खारिज कर दिया. न्यायालय से हमें क्लीन चिट मिल रही है. हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत सीसीआज देश में ऐसी स्थिति है कि जो भी बीजेपी के खिलाफ है, वो अपराधी है. उसके खिलाफ मामले दर्ज हो रहे हैं. जो भी भाजपा का गमछा पहन लेता है वो साधु संत हो जाता है, उस पर गंगा छिड़ककर साफ सुथरा कर दिया जाता है- सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारीछत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत (बीजेपी पर हमला : सचिन पायलट ने इस दौरान कहा कि ड्रग और भू माफिया फैल रहे हैं. दुनिया भर के अपराध हो रहे हैं. उस पर आप सेटिंग कर लेते हो और जो पॉलिटिकल आपका विरोध करते हैं, उन पर छापे डालते हैं और उसे फिर बदनाम करते हैं.













