सरगुजा। टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज आज भाजपा में शामिल हो गए है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
मीडिया से बात करते हुए चिंतामणी महाराज ने कहा कि, वे भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं, बल्कि ये उनकी घर वापसी है। बता दें कि, सामरी के मौजूदा कांग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का पार्टी ने टिकट काट दिया है। जिसके बाद से चिंतामणी महाराज पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
टिकट कटने के बाद भाजपा के कई नेता चिंतामणि महाराज के पास पहुंचे थे और भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव रखा था। बता दें कि, 2013 में वे कांग्रेस की ओर से सामरी विधानसभा से चुनाव लडे़ थे और जीत हासिल की थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में फिर वे विधायक बने। लेकिन इस बार कांग्रेस ने प्रत्याशी बदल दिया और चिंतामणि महाराज को टिकट नहीं दिया। अब माना जा रहा है कि, चिंतामणि महाराज को भाजपा लोकसभा में चुनावी मैदान में उतार सकती है।