नई दिल्ली:–: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन खोना सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि आपकी प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा है। बैंकिंग डिटेल्स से लेकर पर्सनल फोटो तक, सब कुछ फोन में ही होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके एंड्रॉयड फोन में एक ऐसा इनबिल्ट फीचर है, जो बिना किसी बाहरी ऐप के आपके चोरी हुए फोन को ढूंढने में मदद कर सकता है?
Google का Find My Device: आपका पर्सनल जासूस
गूगल की आधिकारिक सेवा Find My Device हर एंड्रॉयड फोन में पहले से मौजूद होती है। इसके जरिए आप न केवल फोन की सटीक लोकेशन जान सकते हैं, बल्कि उसे घर बैठे कंट्रोल भी कर सकते हैं।
ऐसे ट्रैक करें खोया हुआ फोन
अगर आपका फोन चोरी हो गया है, तो तुरंत ये कदम उठाएं:
किसी भी दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में जाएं।
google.com/android/find सर्च करें।
उसी Google Account (Gmail ID) से लॉग इन करें, जो आपके चोरी हुए फोन में सक्रिय था।
लॉग इन होते ही आपके फोन का मॉडल और मैप पर उसकी लाइव लोकेशन दिखाई देने लगेगी।
लोकेशन के अलावा ये 3 फीचर्स हैं बड़े काम के:
लोकेशन पता चलने के बाद आप ये 3 बड़े एक्शन ले सकते हैं। अगर फोन आसपास ही गिरा है, तो इस विकल्प से फोन 5 मिनट तक फुल वॉल्यूम में बजने लगेगा, भले ही वह साइलेंट मोड पर क्यों न हो। आप दूर बैठे ही फोन को लॉक कर सकते हैं और स्क्रीन पर अपना दूसरा मोबाइल नंबर या मैसेज छोड़ सकते हैं, ताकि फोन पाने वाला आपको कॉल कर सके। अगर फोन मिलने की उम्मीद न हो, तो इस फीचर से आप फोन का सारा डेटा (Photos, Contacts, Apps) रिमोटली डिलीट कर सकते हैं, ताकि कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर सके।
फोन बंद होने पर क्या होगा?
अक्सर चोर सबसे पहले फोन बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति में गूगल आपको फोन की Last Known Location (बंद होने से ठीक पहले की जगह) दिखाएगा। यह जानकारी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते समय काफी मददगार साबित होती है।
याद रखने वाली जरूरी बात:
यह फीचर तभी काम करेगा जब:
फोन में इंटरनेट कनेक्शन (Data/Wi-Fi) ऑन हो।
फोन में लोकेशन (GPS) सर्विस सक्रिय हो।
‘Find My Device’ सेटिंग ऑन हो।













