• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

आज देशभर में किसानों का चक्का जाम,बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद जाने यहां से…

NBTV24 by NBTV24
February 12, 2026
in सामान्य
0
आज देशभर में किसानों का चक्का जाम,बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद जाने यहां से…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– आज भारत बंद है। ट्रेड यूनियनों और किसान यूनियनों ने आज देशभर में हड़ताल का आह्वान किया है। 12 फरवरी के इस भारत बंद से सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। ट्रेड यूनियन, किसान संगठनों और कई सामाजिक संगठनों ने सरकार की नीतियों के विरोध में यह बंद बुलाया है। यह हड़ताल लेबर सुधारों और अन्य नीतियों के खिलाफ है। यूनियनों का कहना है कि ये नीतियां मज़दूरों के अधिकारों और सुरक्षा को कमजोर करती हैं।

भारत बंद के कारण बैंकिंग सेवाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सरकारी दफ्तरों के कामकाज पर असर पड़ सकता है। आम लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। पब्लिक सेक्टर बैंक, परिवहन सेवाएं, सरकारी कार्यालय और कुछ उद्योगों में रुकावट आ सकती है, खासकर केरल और ओडिशा जैसे राज्यों में, जहां यूनियनों की मजबूत पकड़ है। यूनियनों का दावा है कि इस हड़ताल में करीब 30 करोड़ मजदूर शामिल हो सकते हैं।
600 से अधिक जिलों में बंद का असर
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की महासचिव अमरजीत कौर के अनुसार, इस बार भागीदारी पिछले आंदोलनों से अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई 2025 के प्रदर्शन में लगभग 25 करोड़ लोग शामिल हुए थे। यूनियनों का कहना है कि 600 से अधिक जिलों में बंद का असर दिख सकता है, जबकि पिछले साल यह असर करीब 550 जिलों तक सीमित था।

यह भारत बंद दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा बुलाया गया है, जिनमें AITUC, INTUC, CITU, HMS, TUCC, SEWA, AIUTUC, AICCTU, LPF और UTUC शामिल हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), कृषि मजदूर संगठन, छात्र और युवा संगठन भी इसका समर्थन कर रहे हैं।

यूनियन नेताओं का कहना है कि इस बंद का उद्देश्य मजबूत सामाजिक सुरक्षा उपायों और मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए दबाव बनाना है। वे चार नए लेबर कोड का विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि ये कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं, नौकरी की सुरक्षा घटाते हैं और नियोक्ताओं के लिए कर्मचारियों को नियुक्त और बर्खास्त करना आसान बनाते हैं।

और क्या है किसानों की मांग?
अन्य मांगों में ड्राफ्ट सीड बिल, इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल और शांति एक्ट को वापस लेने, MGNREGA को मजबूत करने तथा विकसित भारत–रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट, 2025 की गारंटी वापस लेने की मांग शामिल है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर चिंताओं के चलते इस बंद का समर्थन किया है। समूह के संयोजक हन्नान मोल्लाह ने कहा कि इस समझौते से भारतीय बाजार सस्ते अमेरिकी आयात से भर सकते हैं, जिससे किसानों की आजीविका प्रभावित होगी।

आज के भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। सरकारी बैंक और बीमा कार्यालय, सरकारी दफ्तर, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां, कुछ राज्यों में राज्य परिवहन बस सेवाएं, औद्योगिक इकाइयां और मैन्युफैक्चरिंग हब, कोयला और स्टील जैसे प्रमुख सेक्टर (स्थानीय भागीदारी पर निर्भर) तथा विरोध वाले इलाकों में MGNREGA के तहत काम प्रभावित हो सकते हैं। कुछ स्थानों पर दुकानें भी बंद रह सकती हैं।

इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी
हालांकि, अस्पताल और इमरजेंसी सेवाएं, एंबुलेंस और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं, मेट्रो सेवाएं, निजी कार्यालय और आईटी कंपनियां, सरकारी स्कूल और कॉलेज तथा ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल सकती हैं। यूनियनों की प्रमुख मांगों में लेबर कोड की वापसी, MGNREGA के बजट में बढ़ोतरी और उसे मजबूत करना, कुछ सिविल सर्विस नीतियों को वापस लेना, नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करना और नई शिक्षा नीति 2020 को वापस लेना शामिल है।

सरकार ने भी भारत बंद को लेकर तैयारी की है। आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। 12 फरवरी का यह भारत बंद आम लोगों के लिए कुछ असुविधाएं लेकर आ सकता है।

Tags: farmers' wheel jam is going on across the country. From banks to schools and collegesHindi newsIndiaTodayToday latest newsToday newswhat will be open and what will remain closedछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा आपका भी मन…

Next Post

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

Related Posts

चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…
सामान्य

चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…

March 30, 2026
ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश
सामान्य

ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश

March 30, 2026
अब जल्द ही AI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्राम…
सामान्य

अब जल्द ही AI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्राम…

March 30, 2026
अब महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अप्रैल से मिलेंगे हर महीने ₹1500…
सामान्य

अब महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अप्रैल से मिलेंगे हर महीने ₹1500…

March 30, 2026
अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…
सामान्य

अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

March 29, 2026
₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…
सामान्य

₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…

March 29, 2026
Next Post
अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

March 30, 2026
“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

March 30, 2026
सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की PM ने की सराहना…

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल सीएम साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान…

March 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

March 30, 2026
“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

March 30, 2026
श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या
छत्तीसगढ़

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

by NBTV24
March 30, 2026
0

श्री हनुमंत सेवा समिति व दीपक-नरेश केडिया द्वारा आयोजन सचिन गुप्ता एण्ड पार्टी की होगी भजन संध्यारायपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव...

Read more
“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

March 30, 2026
सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की PM ने की सराहना…

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल सीएम साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान…

March 30, 2026
सीएम साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com