आज 4 नवंबर 2023 शनिवार का दिन है, आज का दिन शनिदेव को समर्पित है. साथ ही आज ही शनि कुंभ में मार्गी भी हो रहे हैं. ऐसे में शनि के उपाय आपको कष्टों से बचा सकते हैं. आज त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 35 मिनट से बन गया है साथ ही रवि योग भी बना है.
आज शनिवार के दिन किया गया शनिस्त्रोत का पाठ और दान विशेष रूप से फलदायक होगा. आप शमी के फूल या फिर नीले फूल और काला तिल, सरसों या तिल का तेल अर्पित कर शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं और साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पा सकते है।
आज की तिथि – कार्तिक कृष्णपक्ष सप्तमी
आज का नक्षत्र – पुनर्वसु
आज का करण – विष्टि
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – साध्य
आज का वार – शनिवार
आज का दिशाशूल- पूर्व
त्रिपुष्कर योग: सुबह 06:35 बजे से सुबह 07:57 बजे तक
रवि योग: सुबह 06 बजकर 35 मिनट से सुबह 07 बजकर 57 मिनट तक।