डिंडोरी: मध्यप्रदेश में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने है। इसी बीच डिंडोरी में कांग्रेसियों में गुटबाजी देखने को मिली है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ की गई है। यह यात्रा जिले में प्रवेश कर जनपद पंचायत शहपुरा पहुंची, जहां पर जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रम के दौरान दो स्थानीय कांग्रेस नेत्री आपस में भिड़ गई।
यह विवाद जमीनों की धोखाधड़ी से जुड़ा है। बीते दिनों दिव्यांग दंपत्ति ने जमीन को लेकर विधायक ओमकार मरकाम पर धोखाधड़ी कर हड़पने का आरोप लगा था। हालांकि विधायक ओमकार मरकाम ने प्रेसवार्ता कर आरोपों को निराधार बताया था।
इसी बात को लेकर दोनों आदिवासी कांग्रेस नेत्री चंद्रकला परस्ते और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोषी साहू के बीच विवाद हो गया।
विधायक ने विवाद को शांत कराने के बजाय वीडियो बनाते नजर आए।मरपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।




