कोरिया /पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में समर्थ अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में थाना बैकुंठपुर जामपरा धान खरीदी केन्द्र में सैकड़ो लोगो की उपस्थिति में,थाना पटना के धान खरीदी केंद्र में अनेक लोगो के समक्ष,थाना चरचा के सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में,थाना सोनहत के हाई स्कूल सोनहत में समर्थ अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। गौरतलब हो पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने जिले में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे उक्त अभियान में विभिन्न तरीके से जागरूक कर रही है,जिसमे महिलाओ,बच्चों सम्बन्धी अपराध,सामान्य अपराध,बैंक,सायबर फ़्रॉड,ट्रैफिक नियमो की जानकारी,निजात अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही साथ ही महिलाओ और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध,फाइनेंसियल फ़्रॉड,ट्रैफिक नियमों की विस्तारपूरक जानकारी दी जा रही है। कोरिया पुलिस अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांव -शहर,गली-महोल्लो में जाकर लोगो को जागरूक कर रही है।उक्त अभियान के अतिरिक्त महिलाओ की सुरक्षा के मद्देनजर महिला पेट्रोलिंग भी चालू किया गया है पेट्रोलिंग में पदस्थ अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा अभिव्यक्ति एप से सम्बंधित जानकारी देकर लोगो के मोबाइल में डाउनलोड कराया जा रहा है।





