• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

नाथ समुदाय की अनोखी परंपरा, समाधि के ऊपर बनाते हैं शिवलिंग, जन्म से लेकर मृत्यु तक शिव में ही लीन

NBTV24 by NBTV24
June 23, 2025
in छत्तीसगढ़
0
नाथ समुदाय की अनोखी परंपरा, समाधि के ऊपर बनाते हैं शिवलिंग, जन्म से लेकर मृत्यु तक शिव में ही लीन
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

बालोद :- बालोद का नाथ समुदाय में जन्म से लेकर मृत्यु तक शिव को ही समर्पित रहता है.इस समुदाय की विशेषता ये है कि ये खुद को गोरखनाथ बाबा के वंशज मानते हैं.इसलिए उन्हीं के लिए पूरा जीवन समर्पित करते हैं. समुदाय से जुड़ा हर शख्स सिर्फ शिव में ही आस्था रखता है. इसलिए जब इस समुदाय में किसी बालक का जन्म होता है तो उसे शिव आराधना के साथ परिवार में शामिल किया जाता है.ठीक उसी तरह से मृत्यु होने पर शख्स की विदाई योगी के रूप में होती है.

बालोद जिले में 200 परिवारों का एक समुदाय है. जिसे नाथ जोगी परिवार के नाम से जाना जाता है.इस समुदाय में यदि किसी की मृत्यु होती है तो उसकी समाधि बनाई जाती है.सिर्फ समाधि बनाकर ही समुदाय का काम पूरा नहीं होता,बल्कि समाधि के ऊपर शिवलिंग बनाकर उस योगी की शिव की प्रति श्रद्धा को उसके जाने के बाद भी दिखाया जाता है.समुदाय से जुड़े लोगों की माने तो ये परंपरा कब से चली आ रही है ये ठीक से नहीं पता,लेकिन एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक परंपरा का निर्वहन हुआ है.

समाधि में स्थापित शिवलिंग का पूजन :

नाथ समुदाय के जोगी परिवार की ये परंपरा बेहद ही अनोखी है. जब समाधि के ऊपर शिवलिंग की स्थापना की जाती है तो इसी स्थापित शिवलिंग में उनके वंशज पूजा अर्चना भी करते हैं. ईटीवी भारत ने जब समाधि स्थलों का निरीक्षण किया तो प्रत्येक समाधि स्थल में भगवान शिव के शिवलिंग बने थे.इनमें से कुछ शिवलिंग सैंकड़ों वर्ष पुराने भी बताए जाते हैं.

क्यों लेते हैं समुदाय के लोग समाधि :

नाथ समुदाय के भगवान शिव ही गुरु और ईष्ट देव हैं. कुछ लोगों ने बताया कि हम चैतन्य हैं, जीवन भर तपस्या करते रहते हैं, और तपस्या में शरीर जीवन भर जलता है. इसलिए हमारे नाथ समुदाय में अंतिम संस्कार अग्नि दहन से नहीं किया जाता. बल्कि समाधि लेने की प्रथा है. मृत्यु के बाद पुरुषों को नहलाकर योगी की वेशभूषा धारण करवाई जाती है. फिर किसी योगी के जैसे ही समाधि दी जाती है. यह अपने आप में एक अलौकिक कथा को संजोए हुए हैं.

हर नाम में जुड़ा है नाथ :

योगी परिवार के सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिक अनिल नाथ योगी ने बताया कि योगी समाज में अगर सदस्य को जोड़ा जाता है तो उसके नाम के साथ नाथ शब्द भी जोड़ दिया जाता है.

समाज का ऐसा मानना है कि वे अपने आप को भगवान शिव के वंशज मानते हैं .अपने इष्ट देव के रूप में गोरखनाथ की पूजा करते हैं. जिसके चलते अपने नाम के साथ नाथ शब्द भी जोड़ते हैं. यही वजह है कि किसी भी सामाजिक व्यक्ति के निधन होने के बाद समाधि स्थल के ऊपर शिवलिंग बनाते हैं. खासकर सावन और सभी त्योहारों में उस शिवलिंग की पूजा समाज के लोग करते हैं- अनिल नाथ योगी, सदस्य

भगवान के चरणों में मिलता है स्थान :

समाधि के ऊपर निशान या फिर प्रतिमा लगाने का रिवाज अक्सर ईसाई धर्म में देखने को मिलता है.जहां क्रॉस का निशान लगाया जाता है. लेकिन हिंदू संप्रदाय में यह परंपरा नाथ योगी समाज में ही देखने को मिलती है. इस परंपरा को समझाने के लिए समाज के सदस्य तरुण नाथ योगी ने समाधि स्थल का भ्रमण कराया.तरुण ने बताया कि वो गौरवान्वित महसूस करते हैं कि उनका जीवन शिव आराधना में गुजरता है. समाधि के ऊपर शिवलिंग बनाने से भगवान शिव के चरणों में स्थान मिलता है.मृत्यु के बाद भी हमारी समाधि हमारी आत्मा हमारा पूरा जीवन भगवान शिव से जुड़ा हुआ रहता है.

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….they make Shivling on the graveToday latest newsToday newsUnique tradition of Nath communityWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

छपाक से नदी में गिरी कार, रेस्क्यू कर कार को निकाला गया बाहर, ड्राइवर की मौत

Next Post

RTE एडमिशन में धांधली का आप का आरोप, दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर धरना

Related Posts

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…

March 11, 2026
आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़

आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

March 11, 2026
जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…
छत्तीसगढ़

जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…

March 11, 2026
ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

March 10, 2026
फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
छत्तीसगढ़

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

March 10, 2026
इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…
छत्तीसगढ़

इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…

March 10, 2026
Next Post
RTE एडमिशन में धांधली का आप का आरोप, दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर धरना

RTE एडमिशन में धांधली का आप का आरोप, दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर धरना

March 12, 2026
गैस संकट से मचा हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम…

गैस संकट से मचा हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम…

March 12, 2026
आज का राशिफल जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ…

आज का राशिफल जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ…

March 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

March 12, 2026
गैस संकट से मचा हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम…

गैस संकट से मचा हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम…

March 12, 2026
सामान्य

by NBTV24
March 12, 2026
0

नई दिल्ली:– मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता है और सूरज के तेवर अभी से तीखे होने लगे...

Read more
गैस संकट से मचा हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम…

गैस संकट से मचा हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम…

March 12, 2026
आज का राशिफल जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ…

आज का राशिफल जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ…

March 12, 2026
पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…

पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…

March 11, 2026
टल गया बड़ा हादसा, 141 लोगों की बची जान, यहां जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का टूटा आगे वाला पहिया…

टल गया बड़ा हादसा, 141 लोगों की बची जान, यहां जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का टूटा आगे वाला पहिया…

March 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com