मुंबई: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ की घोषणा के बाद मंदी की बढ़ती आशंका के बीच गुरुवार (3 अप्रैल) को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. डॉव जोन्स 1679.39 अंक या 3.98 फीसदी गिरकर 40,545.93 पर बंद हुआ. नैस्डैक इंडेक्स 1050.44 अंक या 5.97 फीसदी गिरकर 16,550.50 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 274.45 अंक या 4.84 फीसदी गिरकर 5,396.52 पर बंद हुआ. गुरुवार की गिरावट 2020 के बाद से सबसे बड़ी एक दिन में सबसे बड़ी गिरवाट आई.













