नई दिल्ली : वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला बेहद ही खास दिन है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों, या जीवनसाथी से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं। वैलेंटाइन डे के एक हफ्ते पहले से इसकी शुरुआत हो जाती है। वैलेंटाइन डे के दिन लोग अक्सर एक दूसरे को कार्ड, फूल, चॉकलेट्स या अन्य उपहार देते हैं।
भले ही वैलेंटाइन डे का आयोजन विभिन्न देशों में भिन्न-भिन्न रूपों में हो सकता है, लेकिन इसका उद्देश्य हमेशा एक ही रहता है – प्रेम और समर्पण की भावना को महसूस करना और अपने प्रियजनों को उनके खास होने का एहसास कराना।
अगर आप इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराना चाहते हैं, तो उन्हें किसी खास ट्रिप पर लेकर जा सकते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि भारत में कोई रोमांटिक जगह है नहीं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जाएं, पर ऐसा नहीं है। आइए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं।
शिमला
अगर आप दिल्ली के आस-पास रहते हैं, तो शिमला पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है। वहां सालभर मौसम काफी रोमांटिक होता है। खासतौर पर सर्दी के मौसम में तो वहां का नजारा देखने लायक होता है। ऐसे में आप दो से तीन दिन के लिए अपने पार्टनर को लेकर शिमला जा सकते है।
मसूरी
पहाड़ों की रानी कही जाने वाली मसूरी घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है। अगर आपके पार्टनर को पहाड़ों में घूमना पसंद है, तो उन्हें इस वैलेंटाइन डे पर मसूरी घुमा लाएं। यहां कई ऐसी जगहें हैं, जिसे देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा।
आगरा
अगर बात प्यार की हो रही हो, और ताजमहल का जिक्र ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ ताजमहल घूमने जा सकते हैं। आगरा में घूमने के लिए ताजमहल के अलावा भी कई जगहें हैं।
नैनीताल
अक्सर लोग घूमने के लिए नैनीताल जाते हैं। यहां जाकर अपने पार्टनर के साथ बोटिंग जरूर करें। इससे आपके बीच भी प्यार बढ़ेगा।
ऊटी
फरवरी के महीने में भले ही सर्दी कम हो जाती है, लेकिन फिर भी पहाड़ों में आपको अच्छी खासी सर्दी देखने को मिल जाएगी। ऐसे में सर्दी के मौसम में आप अपने पार्टनर के साथ ऊटी घूमने जा सकते हैं।











