• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home दुनिया

सातों नाथ के एक साथ करें दर्शन, जानिए भगवान शिव के इन मंदिरों का महात्म्य

NBTV24 by NBTV24
March 8, 2024
in दुनिया, लाइफस्टाइल
0
सातों नाथ के एक साथ करें दर्शन, जानिए भगवान शिव के इन मंदिरों का महात्म्य
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : बरेली के नाथ मंदिर –
बरेली के ऐतिहासिक नाथ मंदिर पौराणिक इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को संजोए हैं। लोक आस्था का केंद्र ये शिवालय शहर को नाथ नगरी की पहचान दे रहे हैं। कहा जाता है कि आक्रांताओं से शहर को सुरक्षित रखने के लिए इन नाथ मंदिरों की स्थापना हुई थी। मान्यता है कि यहां पहुंचने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। सातों नाथ मंदिरों की स्थापना के पीछे भी कई रोचक पहलू हैं। आइए, महाशिवरात्रि के मौके पर हम इन सातों नाथ के दर्शन करें और उनके महात्म्य को जानें।

अलखनाथ : लगातार जल चढ़ाने से पूरी होती है मनोकामना
किला स्थित प्राचीन बाबा अलखनाथ मंदिर का पुराना इतिहास है। महंत कालू गिरि महाराज के अनुसार इस स्थान पर अलखिया बाबा ने 926 साल पहले तपस्या की थी। उनकी समाधि के बाद यहां की सेवा की जिम्मेदारी नागा साधुओं ने संभाल ली थी। उन्होंने ही इस स्थान को अलखनाथ बाबा के नाम से पहचान दिलाई। आज भी उन्हीं के समुदाय के हम सब लोग मंदिर में सेवा दे रहे हैं। महाराज ने बताया कि यहां जो भी श्रद्धालु 40 दिन लगातार जल चढ़ाए तो उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। महंत कालू गिरि आनंद अखाड़े के अध्यक्ष भी हैं।

त्रिवटीनाथ : भोलेनाथ तक नंदी पहुंचाते हैं आपकी बात
प्रेमनगर स्थित बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर का 600 साल पुराना इतिहास है। यहां स्वयंभू शिवलिंग है, जो तीन वट वृक्षों के बीच स्थित है। इसीलिए इस मंदिर को त्रिवटीनाथ के नाम से जाना जाता है। मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि इस स्थान पर पहले घना जंगल था। अब यह मंदिर उत्तर प्रदेश के सभी सनातन प्रेमियों और भक्तों की आस्था का केंद्र है। भक्तों का प्रबल विश्वास है कि यहां सभी के मनोरथ पूर्ण होते हैं। लोग शिवलिंग के सामने स्थित नंदी के कान में अपने मन की बात कहकर भोलेनाथ तक पहुंचाते हैं।

वनखंडीनाथ : शिवलिंग को हिला तक न सके औरंगजेब के सिपाही
जोगी नवादा स्थित बाबा वनखंडीनाथ मंदिर महाभारत कालीन है। मान्यता है कि द्रौपदी ने इस शिवलिंग की स्थापना की थी। मुगलों ने कई बार इस जगह पर हमला किया। औरंगजेब के सिपाहियों ने शिवलिंग को जंजीरों से बांधकर सैकड़ों हाथियों से खिंचवाने की कोशिश की पर यह टस से मस न हुआ। ऐसा मनाना है कि यह इलाका पहले वन क्षेत्र में था। इसी कारण यह मंदिर वनखंडीनाथ के नाम से विख्यात हुआ। मंदिर कमेटी के संरक्षक हरि ओम राठौर ने बताया कि यहां शिवगंगा सरोवर में स्नान करने से सूखा रोग से ग्रस्त रोगी ठीक हो जाते हैं।

धोपेश्वरनाथ : यहां हर मन्नत होती है पूरी
कैंट स्थित बाबा धोपेश्वरनाथ मंदिर द्वापरकालीन है। यहां पर बाबा धूम्र ऋषि का आश्रम हुआ करता था। इसके इतिहास में दो बार भगवान शिव के श्रद्धालुओं को दर्शन देने का वर्णन मिलता है। बताते हैं कि यहां पर धूम्र ऋषि के शिष्य ने उनकी समाधि पर शिवलिंग की स्थापना की थी। इसीलिए यह स्थान धूम्रेश्वरनाथ के नाम से जाना गया और बाद में लोग धोपेश्वरनाथ कहने लगे। मंदिर कमेटी के सदस्य सतीश मेहता ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थित सरोवर में स्नान करने से लोगों के चर्म रोग नष्ट हो जाते हैं।

मढ़ीनाथ : कुएं से प्रकट हुआ था शिवलिंग
मढ़ीनाथ मंदिर भी सैकड़ों वर्ष पुराना है। बताया जाता है कि यहां पर कुआं खोदा गया तो उसमें से दूध निकलने लगा। इस चमत्कार को देख लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। बाद में इसमें से शिवलिंग प्रकट हुआ, जिसकी एक स्थान पर स्थापना की गई। मंदिर के महंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि यहां सर्पों का जोड़ा निकलता था, जिनकी मणि से यह स्थान प्रकाशमान होता है। उसी से जोड़कर इस मंदिर का नाम मणिनाथ रखा गया जो कालांतर में मढ़ीनाथ हो गया। यहां जो भी सच्चे मन से आकर मनौती मांगता है, वह पूर्ण होती है।

तपेश्वरनाथ : यहां बहती थीं गंगा, आज भी रेतीली है जमीन
सुभाषनगर स्थित तपेश्वरनाथ मंदिर एक सिद्धपीठ स्थल भी है। यहां पहले जंगल हुआ करता था। उस समय कई साधु-संतों ने यहां पर तपस्या की थी। इसलिए इसे तपोभूमि के नाम से जाना गया। यहां एक बाबा ने 400 वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। संतों की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव यहां विराजमान हुए थे। इसलिए इस मंदिर को तपेश्वरनाथ के नाम से जाना गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित बिशन शर्मा ने बताया कि यहां लोग जो भी मनौती मांगते हैं पूरी होती है। प्राचीन काल में यहां गंगा बहती थीं। आज भी यहां की जमीन रेतीली है।

पशुपतिनाथ : यहां पूर्ण होते हैं भक्तों के मनोरथ
पीलीभीत बाइपास स्थित पशुपतिनाथ मंदिर लगभग तीन दशक पुराना है। यहां के व्यवसायी जगमोहन ने काठमांडू, नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर इसे बनवाया था। आज यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुड़ गए हैं। पुजारी पंकज शर्मा ने बताया कि यहां पर भोलेनाथ के अलावा और भी देवी-देवताओं के मंदिर हैं। तालाब के बीच बने इस मंदिर में एक बड़े शिवलिंग के साथ ही 108 छोटे-छोटे शिवलिंग भी हैं। पुजारी सुशील शास्त्री ने बताया कि यहां जो भी सच्चे मन से मनौती मांगकर जाता है, उसकी मन्नत जरूर पूरी होती है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीसातों नाथ के एक साथ करें दर्शन
Previous Post

एसएमसी शिक्षक होंगे नियमित, पात्र महिलाओं को अप्रैल से 1500-1500, जानें बड़े फैसले

Next Post

महाशिवरात्रि पर्व पर आज करें यह अचूक उपाय, पूरी होगी हर एक मनोकामना

Related Posts

धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…
लाइफस्टाइल

धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…

February 16, 2026
आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….
लाइफस्टाइल

आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

February 16, 2026
पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…
लाइफस्टाइल

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…

February 12, 2026
आपकी दूरियों के बावजूद कम नहीं होगा प्यार लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर से करें ये 5 वादे…
लाइफस्टाइल

आपकी दूरियों के बावजूद कम नहीं होगा प्यार लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर से करें ये 5 वादे…

February 10, 2026
बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…
लाइफस्टाइल

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

February 8, 2026
अब ऐसे बने रहें हमेशा जवान जानिए उन खास जादुई फूड्स के नाम, जो कर देंगे बढ़ती उम्र की रफ़्तार को धीमी…
लाइफस्टाइल

अब ऐसे बने रहें हमेशा जवान जानिए उन खास जादुई फूड्स के नाम, जो कर देंगे बढ़ती उम्र की रफ़्तार को धीमी…

February 5, 2026
Next Post
महाशिवरात्रि पर्व पर आज करें यह अचूक उपाय, पूरी होगी हर एक मनोकामना

महाशिवरात्रि पर्व पर आज करें यह अचूक उपाय, पूरी होगी हर एक मनोकामना

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

February 28, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026
होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026
होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
सामान्य

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

by NBTV24
February 28, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के अन्नदाताओं को होली का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। वादे के मुताबिक,...

Read more
होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026
अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

February 28, 2026
होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

February 28, 2026
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

February 28, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com