रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा के घोषणा पत्र जारी करने के एक दिन बाद कांग्रेस ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया है तो कांग्रेस ने मैनिफेस्टों को भरोसे का घोषणा पत्र बताया है।
भाजपा ने वादा किया है कि वह प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। साथ ही धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये देगी। वहीं कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ करने के साथ धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये देगी का ऐलान किया है।
आइए जानते हैं भाजपा और कांग्रेस के घोषणा की बड़ी बातें
