• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

3 साल में धामी सरकार के क्या-क्या अचीवमेंट रहे, यहां जाने विस्तार से…

NBTV24 by NBTV24
March 23, 2025
in आज
0
3 साल में धामी सरकार के क्या-क्या अचीवमेंट रहे, यहां जाने विस्तार से…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बीजेपी की दूसरी सरकार में बतौर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च 2025 को अपने कार्यालय के तीन साल पूरे कर लिए हैं. इन तीन सालों में सरकार का सफर किस तरह का रहा, धामी सरकार के नाम क्या-क्या उपलब्धियां रही और किन मामलों में सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा. साथ ही किन मामलों में सरकार की किरकिरी हुई. आज इन तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.बता दें कि साल 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीती थी. इस चुनाव में पुष्कर सिंह धामी सीएम होते हुए भी खटीमा से हार गए थे. फिर भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जाता और उन्हें दूसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया. 23 मार्च 2022 को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. मुख्यमंत्री बनने के 6 महीने के अंदर सीएम धामी ने चंपावत सीट से चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड मतों से जीते.

धामी सरकार के तीन साल का हिसाब-किताब अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीते तीन सालों से कार्यालय की बात कर रहते है. व्यक्तिगत रूप से CM धामी की छवि अपने आप में बेहद सौम्य और विवादों से परे रही है. हालांकि धामी सरकार के फैसलों को लेकर जरूर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं है.उत्तराखंड की सबसे बड़ी चुनौती में दिया बेस्ट: विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में प्रकृति जिनती राहत देती है, उतनी ही बेरहम भी है. इसका उदाहरण हर साल मानसून के सीजन में आपदाओं के रूप में देखने को मिलता है. उत्तराखंड में हर साल बड़ी आपदाएं आती है. इन आपदाओं में शासन-प्रशासन से लेकर सरकार तक का ढीला रवैया और अधिकारियों की लापरवाही हमेशा सवालों के घेरे में रही है.

धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर राजनीतिक राजकारों की राय. )वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय में ऐसा शायद ही कोई मामला सामने आया हो, जहां आपदाओं में सिस्टम पर लापरवाही के आरोप लगे हो. क्योंकि जब भी उत्तराखंड किसी आपदा में फंसा तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद मोर्चा संभाला और ग्राउंड पर जाकर पूरे सिस्टम पर नजर रखी, जिसके अच्छे परिणाम भी सामने आए.सीएम धामी की हर जगह हुई तारीफ: बीते तीन सालों की कुछ आपदाओं का जिक्र किया जाए तो, जिसमें धामी सरकार ने न सिर्फ बेहतर काम किया, बल्कि विपक्ष को भी निशाना साधने का मौका नहीं दिया. जोशीमठ भू-धसाव, सिल्क्यारा टनल हादसा और केदारनाथ आपदा समेत अन्य दैवीय आपदा में भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के काम की तारीफ हुई.वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पिथौरागढ़ की जनता को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।#

नेशनल और इंटरनेशनल कार्यक्रमों का आयोजन: सीएम धामी के बीते तीन सालों से कार्यालय में कुछ ऐसे आयोजन हुए है, जिनसे सीएम धामी पूरे देश की नजर में आए. इन आयोजन में 26 से 28 जून 2023 को हुई G20 की बैठक है. G20 की इन बैठकों का आयोजन ऋषिकेश, नरेंद्र नगर और रामनगर में हुआ था. इन बैठकों में कई देशों के प्रतिनिधि आए थे, जो उत्तराखंड की सभ्यता और संस्कृति से रूबरू हुए थे.

पूर्व सीएम धामी हरीश रावत ने धामी सरकार पर कसा तंज. )उत्तराखंड में करोड़ों रुपए का निवेश लाए: इसके बाद दिसंबर 2023 में उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम का उद्घाटन खुद पीएम मोदी ने किया था. बताया जा जाता है कि इस इन्वेस्टर समिट से उत्तराखंड में कई सौं करोड़ रुपए के निवेश आया है, जिससे प्रदेश की आर्थिकी मजबूती मिली है. राज्य में रोजगार ने नए-नए साधन खुले. कुल मिलाकर कहा जाए तो सीएम धामी ने प्रदेश को आर्थिक मोर्चे पर भी मजबूत करने का काम किया है.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।#

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन: उत्तराखंड गठन के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष मनाया गया. इसी मौके पर उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स की मेजबानी मिली. इस आयोजन की न सिर्फ बाहरी राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों ने तारीफ की, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी सीएम धामी व उनकी टीम की पीठ थपथपा कर गए थे.

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने गिनाई सरकार की नाकामियां. बता दें कि 38वें नेशनल गेम्स के शुभारंभ में पीएम मोदी आए थे, तो वहीं क्लोजिंग सेरेमनी में गृह मंत्री अमित शाह. उत्तराखंड भी 38वें नेशनल गेम्स में सातवें स्थान पर रहा था. 38वें नेशनल गेम्स का सफल आयोजन कराकर धामी सरकार ने एक बार फिर से पीएम मोदी का भरोसा जीता था.तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएम आवास स्थित मुुख्य सेवक सदन में पत्रकारोें से बातचीत की। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार, अतिक्रमण…

नकल विरोधी कानून: बेरोजगार युवाओं के हित में सरकार को किरकिरी से बचाने के धामी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए, जिसमें एक नकल विरोधी कानून का है. धामी सरकार ने नकल विरोधी लागू कर न सिर्फ भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने का नाम किया. साथ ही ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी, जो नकल या फिर पेपर लीक कराकर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में लगे हुए थे. इसके अलावा धामी सरकारी ने इस खेल में लिप्त कई लोगों को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया. सीएम धामी के नकल विरोधी कानून का कई राज्यों ने भी अध्ययन किया है.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून में राज्य सरकार ( सेवा, सुशासन और विकास) के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी साइकलिंग कर अन्य लोगों का उत्साहवर्धन किया एवं ‘फिट…

यूसीसी कानून से पूरे देश में छाए सीएम धामी: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर सीएम धामी पूरे देश में छा गए. उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला देश का पहला राज्य है. केंद्र में बैठी बीजेपी जो काम सालों ने करने का सोच रही थी, उसे सीएम धामी ने उत्तराखंड में कर के दिखा दिया. यूसीसी की वजह से सीएम धामी की पीएम मोदी समेत केंद्रीय हाईकमान की नजर में एक अलग ही छवि बनी.

भू-कानून में भी किए बदलाव: उत्तराखंड में सख्त भू-कानून ने जोर पकड़ा तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उस पर संज्ञान लिया और बजट सत्र में भू-कानून का संशोधन बिल लाकर उसे और सख्त बनाया. साथ ही उत्तराखंड में गैर कानूनी तरीके से भूमि खरीदने वालों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में बाहरी राज्यों के लोगों पर कृषि और बागवानी की जमीन खरीदने पर बैन लगाया है. हालांकि धामी सरकार के भू-कानून को जानकार उतना सख्त नहीं मानते है, जितने की मांग की जा रही थी.इन मामलों में बैकफुट पर नजर आई धामी सरकार: एक तरह जहां उपलब्धियों की बात हो गई तो वहीं, कुछ ऐसे मामले भी थे, जिन्हें धामी सरकार के लिए बड़ी चुनौतियां खड़ी. पहले मामले की बात करें तो भर्ती घोटाले को लेकर पूरे प्रदेश में युवाओं को अंदर जो आक्रोश पनपा था, उसने धामी सरकार की थोड़ी मुश्किलें जरूर बढ़ाई थी. यही कारण था कि आखिर में धामी सरकार को नकल विरोधी कानून लाना पड़ा था

.अंकिता हत्याकांड: पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में स्थित एक रिसोर्ट में काम करने वाली 22 साल की अंकिता भंडारी की हत्या की गई थी. ये रिजॉर्ट तत्कालीन बीजेपी नेता के बेटा का था. इस मामले में तत्कालीन बीजेपी नेता के बेटा समेत रिजॉर्ट का मैनेजर समेत तीनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल भी जेल में ही बंद है. इस मामले में अभी कोर्ट की तरफ से कोई फैसला नहीं आया है.अंकिता हत्याकांड से न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि देश के कई राज्यों में बीजेपी सरकार की किरकिरी हुई थी. उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए गए थे. कही न कही इस मामले में सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा था.

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का निर्माण: दिल्ली में केदारनाथ के नाम से मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था. मंदिर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे. चारधाम के तीर्थ-पुरोहित समेत कांग्रेस ने भी दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर बनने का विरोध किया. लोगों के विरोध को देखते हुए धामी सरकार को बड़ा फैसला लेना पड़ा और आदेश पारित कराया गया, जिसमें साफ किया गया कि यदि किसी ने भी उत्तराखंड के चार धाम के नाम से किसी मंदिर का निर्माण किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

प्रेमचंद अग्रवाल का विवादित बयान: हाल ही में बजट सत्र के दौरान तत्कालीन मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान ने भी बीजेपी सरकार की जमकर फजीहत कराई. पहले जहां बीजेपी के तमाम नेता प्रेमचंद अग्रवाल को बचाव करते नजर आए तो वहीं आखिर में बीजेपी को बैकफुट पर आना और प्रेमचंद अग्रवाल को अपना इस्तीफा देना पड़ा. प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. कांग्रेस ने अब इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ भी मोर्चा खोल रखा है. कुछ मिलाकर कहा जाए तो इस मामले में धामी सरकार और बीजेपी संगठन सही ढंग से मैनेज नहीं कर पाया.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

ईडी की कार्यवाही पर भूपेश बघेल ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए…

Next Post

पैन कार्ड की फोटो है पुरानी, करना चाहते हैं अपडेट, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके यहां जाने…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
पैन कार्ड की फोटो है पुरानी, करना चाहते हैं अपडेट, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके यहां जाने…

पैन कार्ड की फोटो है पुरानी, करना चाहते हैं अपडेट, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके यहां जाने...

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

March 12, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

March 12, 2026
अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

March 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

March 12, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

March 12, 2026
ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
सामान्य

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

by NBTV24
March 12, 2026
0

नई दिल्ली:– इससे 2 दिन पहले केंद्र सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के मकसद से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के...

Read more
केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

March 12, 2026
अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

March 12, 2026
बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

March 12, 2026
प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

March 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com