• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

18 या 19 मई कब है मोहिनी एकादशी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

NBTV24 by NBTV24
May 17, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
18 या 19 मई कब है मोहिनी एकादशी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : हिन्दू पंचाग के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान श्री विष्णु के निमित्त रखा जाता है। इस बार यह व्रत 19 मई को रखा जाएगा। वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि 18 मई को प्रातः 11 : 23 मिनट पर आरंभ होगी और इस तिथि का समापन 19 मई, रविवार को दोपहर 01:50 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर मोहिनी एकादशी व्रत 19 मई, 2024 को रखा जाएगा। एकादशी सब पापों को हरने वाली उत्तम तिथि है, इस दिन जगत के पालनहार श्री विष्णुजी की उपासना करनी चाहिए।

मोहिनी एकादशी का महत्व
भगवान श्री कृष्ण, युधिष्ठिर को मोहिनी एकादशी का महत्व समझाते हुए कहते हैं कि महाराज ! त्रेता युग में महर्षि वशिष्ठ के कहने से परम प्रतापी श्री राम ने इस व्रत को किया। यह व्रत सब प्रकार के दुखों का निवारण करने वाला, सब पापों को हरने वाला व्रतों में उत्तम व्रत है। इस व्रत के प्रभाव से मनुष्य मोहजाल तथा पातक समूह से छुटकारा पाकर विष्णुलोक को जाते हैं। मोहिनी एकादशी के व्रत के प्रभाव से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम एवं विष्णुजी के मोहिनी स्वरुप का पूजन-अर्चन किया जाता है।

मोहिनी एकादशी की पूजाविधि
एकादशी तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करके सूर्यदेव को जल अर्घ्य दें। भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरुप को मन में ध्यान करते हुए रोली, मोली, पीले चन्दन, अक्षत, पीले पुष्प, ऋतुफल, मिष्ठान आदि भगवान विष्णु को अर्पित करें। फिर धूप-दीप से श्री हरि की आरती उतारें और मोहिनी एकादशी की कथा पढ़ें। इस दिन ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ‘ का जप एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना बहुत फलदायी है। इस दिन भक्तों को परनिंदा, छल-कपट,लालच,द्धेष की भावनाओं से दूर रहकर,श्री नारायण को ध्यान में रखते हुए भक्तिभाव से उनका भजन करना चाहिए ।द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाने के बाद स्वयं भोजन करें।

इसलिए लिया भगवान ने मोहिनी रूप
शास्त्रों के अनुसार मोहिनी, भगवान विष्णु का अवतार रूप थी। समुद्र मंथन के समय जब समुद्र से अमृत कलश निकला, तो इस बात को लेकर विवाद हुआ कि राक्षसों और देवताओं के बीच अमृत का कलश कौन लेगा। सभी देवताओं ने भगवान विष्णु से सहायता मांगी। अमृत के कलश से राक्षसों का ध्यान भटकाने के लिए मोहिनी नामक एक सुंदर स्त्री के रूप में विष्णु भगवान प्रकट हुए। इस प्रकार, सभी देवताओं ने भगवान विष्णु की सहायता से अमृत का सेवन किया।यह शुभ दिन वैशाख शुक्ल एकादशी का था, इसीलिए इस दिन को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। यह वही व्रत है जिसे राजा युधिष्ठिर और भगवान श्रीराम ने रखा था।

Tags: 18 या 19 मई कब है मोहिनी एकादशी व्रतHindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

बड़े काम का है एसी से निकलने वाला पानी, इन पांच जगहों पर देगा फायदा

Next Post

आतिशी का बड़ा दावा, ‘पिछले कुछ माह से स्वाति मालीवाल भाजपा नेताओं के संपर्क में…

Related Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…
सामान्य

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

March 20, 2026
केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…
सामान्य

केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…

March 20, 2026
दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…
सामान्य

दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…

March 20, 2026
बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक तैयार, देश में 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी…
सामान्य

बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक तैयार, देश में 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी…

March 20, 2026
ईरान का साथ न देकर भारत ने की गलती राज ठाकरे ने पीएम पर साधा निशाना, बताया क्या होगा अंजाम…
राजनीति

ईरान का साथ न देकर भारत ने की गलती राज ठाकरे ने पीएम पर साधा निशाना, बताया क्या होगा अंजाम…

March 20, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी पहुंचीं संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, 27 मिनट की मुलाकात में ये हुई बात…
सामान्य

राष्ट्रपति द्रौपदी पहुंचीं संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, 27 मिनट की मुलाकात में ये हुई बात…

March 20, 2026
Next Post
आतिशी का बड़ा दावा, ‘पिछले कुछ माह से स्वाति मालीवाल भाजपा नेताओं के संपर्क में…

आतिशी का बड़ा दावा, 'पिछले कुछ माह से स्वाति मालीवाल भाजपा नेताओं के संपर्क में…

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

March 20, 2026
प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

March 20, 2026
प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर सीएम साय…

प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर सीएम साय…

March 20, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

March 20, 2026
प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

March 20, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…
सामान्य

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

by NBTV24
March 20, 2026
0

नई दिल्ली:– मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में गहराते युद्ध के संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...

Read more
प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

March 20, 2026
प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर सीएम साय…

प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर सीएम साय…

March 20, 2026
केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…

केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…

March 20, 2026
दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…

दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…

March 20, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com