• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

कौन थीं महारानी अहिल्याबाई होलकर जिन्होंने बनाई महिलाओं की सेना

NBTV24 by NBTV24
June 2, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
कौन थीं महारानी अहिल्याबाई होलकर जिन्होंने बनाई महिलाओं की सेना
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : अहिल्याबाई होल्कर किसी राजघराने से संबंध नहीं रखती थीं लेकिन एक दिन उनके हाथों में राज्य की सत्ता आ गई। एक साधारण से परिवार की लड़की असाधारण दायित्वों का निर्वहन करने लगी।

31 मई को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई जाती है। 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में चांऊडी गांव में अहिल्या का जन्म हुआ था। वह अपने गांव के सम्मानित मान्कोजी शिंदे की सुपुत्री थीं। वह किसी राजघराने से संबंध नहीं रखती थीं लेकिन एक दिन उनके हाथों में राज्य की सत्ता आ गई। एक साधारण से परिवार की लड़की असाधारण दायित्वों का निर्वहन करने लगी।

ये दौर औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुगल के पतन का था, जब मराठा अपने साम्राज्य का विस्तार करने में जुटे हुए थे। मराठा सेनापतियों में से एक मल्हार राव होलकर थे। पेशवा बाजीरान ने मल्हार राव होल्कर को मालवा की जागीर सौंपी। होल्कर ने अपने बाहुबल से राज्य की स्थापना करते हुए यहां इंदौर बसाया।

मल्हार राव होलकर के इकलौते बेटे खंडेराव के लिए वह ऐसी पत्नी चाहते थे जो गुणी हो और राजपाट संभालने में बेटे की मदद कर सके। इस दौरान उनकी मुलाकात अहिल्या से हुई। वह एक यात्रा के बाद चांऊडी गांव से गुजर रहे थे तभी शाम की आरती के वक्त एक बच्ची के भजन ने उनका ध्यान खींचा। वह अहिल्या के गुणों और संस्कारों से इतना प्रभावित हुए कि अपनी पुत्र खंडेराव होलकर का विवाह अहिल्या के साथ करा दिया।

शादी के बाद खंडेराव सत्ता संभालने लगे। इस दौरान अचानक हुए एक युद्ध में खंडेराव होलकर वीरगति को प्राप्त हो गए। वह तो सती प्रथा को अपनाते हुए पति संग अपने प्राण त्याग देना चाहती थीं। लेकिन मल्हार राव होलकर को अहिल्या की काबिलियत पर भरोसा था कि वह उनके बेटे का कार्यभार संभाल सकती है।

उन्होंने अहिल्या को अपने पुत्र की तरह पाला और अहिल्या भी राज्य के कामकाज में मल्हार राव का हाथ बंटाने लगीं। हालांकि उनका जीवन बहुत संघर्ष पूर्ण था। पहले ससुर और फिर 22 वर्ष की आयु में बेटे मालेराव को खो दिया। बेटे के साथ राज्य का पतन न हो जाए इसलिए राजकाज को खुद ही संभालने लगीं। हालांकि कोई पुरुष राजा न होने के कारण राज्य के एक कर्मचारी ने दूसरे राज्य के राजा राघोबा को पत्र लिखकर होल्कर पर कब्जा करने का न्योता दे दिया।

राजगद्दी संभालते हुए महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने आसपास के राज्यों में यह सूचना पहुंचा दी। उनके सेनापति और पेशवा बाजीराव ने उनकी सहायता की। अहिल्याबाई ने राज्य को मजबूत करने के लिए अपने नेतृत्व में महिला सेना की स्थापना की। अहिल्याबाई ने स्त्रियों को उनका उचित स्थान दिया। अहिल्या ने लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई को विस्तार देने का प्रयास किया। दीन-दुखियों की मदद के लिए कार्य किए। 1795 में जब उनका निधन हुआ तो उनके सेनापति तुकोजी ने इंदौर की गद्दी संभाली।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

गर्मियों में क्यों आने लगता है नाक से खून? कहीं ये गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

Next Post

आने वाला है वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, मंत्र से लेकर सबकुछ

Related Posts

कश्मीर में ‘बर्फबारी का तांडव’श्रीनगर एयरपोर्ट पर ये 50 उड़ानें रद्द, नेशनल हाईवे 44 भी बंद…
सामान्य

कश्मीर में ‘बर्फबारी का तांडव’श्रीनगर एयरपोर्ट पर ये 50 उड़ानें रद्द, नेशनल हाईवे 44 भी बंद…

January 27, 2026
पीएम मोदी का ऐलान भारत-EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानिए इसे मिलेगा फायदा…
सामान्य

पीएम मोदी का ऐलान भारत-EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानिए इसे मिलेगा फायदा…

January 27, 2026
RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…
राजनीति

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

January 25, 2026
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…
सामान्य

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…
सामान्य

इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

January 25, 2026
‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…
सामान्य

‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…

January 25, 2026
Next Post
आने वाला है वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, मंत्र से लेकर सबकुछ

आने वाला है वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, मंत्र से लेकर सबकुछ

बॉर्डर 2ने रचा इतिहास सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और इस फिल्म का घमंड…

बॉर्डर 2ने रचा इतिहास सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और इस फिल्म का घमंड…

January 27, 2026
मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, इस बहाने घर में घुसकर किया था हैवानियत …

मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, इस बहाने घर में घुसकर किया था हैवानियत …

January 27, 2026
प्रदेश में फिर करवट ले रहा मौसम, जानिए किन जिलों में होगी बारिश

प्रदेश में फिर करवट ले रहा मौसम, जानिए किन जिलों में होगी बारिश

January 27, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बॉर्डर 2ने रचा इतिहास सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और इस फिल्म का घमंड…

बॉर्डर 2ने रचा इतिहास सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और इस फिल्म का घमंड…

January 27, 2026
मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, इस बहाने घर में घुसकर किया था हैवानियत …

मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, इस बहाने घर में घुसकर किया था हैवानियत …

January 27, 2026
बॉर्डर 2ने रचा इतिहास सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और इस फिल्म का घमंड…
मनोरंजन

बॉर्डर 2ने रचा इतिहास सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और इस फिल्म का घमंड…

by NBTV24
January 27, 2026
0

नई दिल्ली: – बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर्फ एक ही नाम की गूंज है- ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद!’ सनी देओल की...

Read more
मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, इस बहाने घर में घुसकर किया था हैवानियत …

मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, इस बहाने घर में घुसकर किया था हैवानियत …

January 27, 2026
प्रदेश में फिर करवट ले रहा मौसम, जानिए किन जिलों में होगी बारिश

प्रदेश में फिर करवट ले रहा मौसम, जानिए किन जिलों में होगी बारिश

January 27, 2026
कश्मीर में ‘बर्फबारी का तांडव’श्रीनगर एयरपोर्ट पर ये 50 उड़ानें रद्द, नेशनल हाईवे 44 भी बंद…

कश्मीर में ‘बर्फबारी का तांडव’श्रीनगर एयरपोर्ट पर ये 50 उड़ानें रद्द, नेशनल हाईवे 44 भी बंद…

January 27, 2026
पीएम मोदी का ऐलान भारत-EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानिए इसे मिलेगा फायदा…

पीएम मोदी का ऐलान भारत-EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानिए इसे मिलेगा फायदा…

January 27, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com