• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

इन दो टेस्ट से जान सकते हैं अगले 5-7 साल में आपको हार्ट अटैक या पार्किंसंस रोग का खतरा तो नहीं?

NBTV24 by NBTV24
June 24, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
इन दो टेस्ट से जान सकते हैं अगले 5-7 साल में आपको हार्ट अटैक या पार्किंसंस रोग का खतरा तो नहीं?
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : हृदय रोग वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, कम उम्र के लोगों में भी इसका खतरा देखा जा रहा है। हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के कारण हृदय रोग और इससे संबंधित जटिलताओं का जोखिम बढ़ जाता है। इसे नियंत्रित रखना हृदय रोगों के खतरे से बचाव के लिए जरूरी माना जाता है। क्या कोई ऐसा तरीका है जिसकी मदद से ये जाना जा सके कि भविष्य में आपको हृदय रोगों या हार्ट अटैक का खतरा तो नहीं है?

इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कुछ प्रकार के टेस्ट 5-7 साल पहले ही अंदाजा लगाने में मददगार हो सकते हैं कि भविष्य में आपको हार्ट अटैक का जोखिम तो नहीं है? इसी तरह से खून की जांच की मदद से करीब सात साल पहले ये जानने में मदद मिल सकती है कि आपको पार्किंसंस रोग का खतरा तो नहीं है?

एसजीपीटी टेस्ट से हृदय रोगों का चल सकता है पता

इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के डायरेक्टर डॉ शिव कुमार सरीन ने एक साक्षात्कार में बताया कि सभी लोगों को एक बिल्कुल सस्ता और कारगर टेस्ट लिवर का टेस्ट जरूर कराना चाहिए, इससे हृदय रोगों के संभावित खतरे का पता लगाने में भी मदद मिल सकती है। इस टेस्ट को एसजीपीटी टेस्ट के नाम से जाना जाता है। जिन लोगों का एसजीपीटी रेट सामान्य से अधिक बना रहता है, उनमें अगले 7-10 साल में हृदय रोगों का खतरा करीब सात गुना तक अधिक हो सकता है।

एसजीपीटी टेस्ट के क्या फायदे

एसजीपीटी टेस्ट की मदद से शरीर में इंफ्लामेशन का पता लगाने में मदद मिलती है। लंबे समय तक बनी रहने वाली इंफ्लामेशन की समस्या हृदय रोगों का खतरा बढ़ा देती है। उदाहरण के लिए अगर 26 साल की उम्र में किसी व्यक्ति का एसजीपीटी रेट 80 है तो उसमें अगले 10 साल में हृदय रोगों के शिकार होने का खतरा अधिक हो सकता है।

डॉ सरीन कहते हैं, सभी लोगों को शादी से पहले ये टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए जिससे भविष्य में जोखिमों से बचाव करने में मदद मिल सके।

पार्किंसंस रोग का निदान

इसी तरह एक अन्य अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि करीब 5-7 साल पहले किस तरह से पार्किंसंस रोग के बारे में जाना जा सकता है?

नेचर कम्युनिकेशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन की रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने बताया कि खास प्रकार के खून की जांच की मदद से पार्किंसंस रोग के निदान में मदद मिल सकती है। जर्मनी के यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर गोटिंगेन में न्यूरोलॉजी विभाग के अध्ययन लेखक माइकल बार्टल कहते हैं, यह काफी आश्चर्यजनक अध्ययन है क्योंकि बायोमार्करों का उपयोग करके पार्किंसंस रोग का निदान वास्तव में काफी चुनौतीपूर्ण है, विशेष रूप से अन्य रोगों की तुलना में।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

प्रोफेसर माइकल बार्टल कहते हैं, हम प्रयोगशाला में सेरेब्रल स्पाइनल फ्लूइड का उपयोग करके पार्किंसंस बायोमार्कर की खोज करने पर काम कर रहे हैं, लेकिन हमने पाया कि यह काफी चुनौतीपूर्ण है। शोधकर्ताओं ने कहा कि हम सीरम से कुछ बायोमार्कर खोज रहे हैं। बायोमार्करों की मदद से भविष्य में पार्किंसंस जैसे रोग के खतरे को पहचानने में मदद मिल सकती है।

समय पर लक्षणों का पता चल जाए और इसका इलाज हो जाए तो रोग की गंभीरता कम करने में मदद मिल सकती है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

करते हैं हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें

Next Post

मात्र पांच हजार रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं करीब 95 लाख रुपये, जानिए क्या है स्कीम

Related Posts

4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…
सामान्य

4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…

February 18, 2026
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…
मध्यप्रदेश

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

February 18, 2026
तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
सामान्य

तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

February 17, 2026
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
सामान्य

पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

February 17, 2026
ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…
सामान्य

ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…

February 17, 2026
बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…
सामान्य

बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…

February 17, 2026
Next Post
बिटिया की शादी और पढ़ाई के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, तो सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे करें निवेश

मात्र पांच हजार रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं करीब 95 लाख रुपये, जानिए क्या है स्कीम

4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…

4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…

February 18, 2026
SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे

SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे

February 18, 2026
बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…

बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…

February 18, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…

4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…

February 18, 2026
SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे

SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे

February 18, 2026
4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…
सामान्य

4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…

by NBTV24
February 18, 2026
0

नई दिल्ली:– अकोला और मध्य प्रदेश के सिरोंज से जुड़ी एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर...

Read more
SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे

SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे

February 18, 2026
बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…

बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…

February 18, 2026
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

February 18, 2026
मुख्यमंत्री साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट…

मुख्यमंत्री साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट…

February 18, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com