• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

विश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई…

NBTV24 by NBTV24
February 13, 2026
in छत्तीसगढ़
0
विश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ‘वंदे मातरम’ के नए गायन संस्करण को पेन ड्राइव के माध्यम से लॉन्च किया।

आकाशवाणी और यूनेस्को को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों को विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आकाशवाणी रायपुर और यूनेस्को को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय ‘रेडियो और AI’ पूरी तरह समयानुकूल है और सूचना क्रांति के इस दौर में इसकी उपयोगिता और भी बढ़ गई है।

सही समय पर सही जानकारी में रेडियो की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से सभी क्षेत्रों में बढ़ रहा है। ऐसे में रेडियो को और अधिक जनोपयोगी बनाने के लिए AI के उपयोग पर गंभीर चिंतन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही जानकारी नागरिकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इस दिशा में रेडियो हमेशा से प्रभावी माध्यम रहा है।

आकाशवाणी देश का सबसे भरोसेमंद प्रसारक
मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशवाणी देश का सबसे विश्वसनीय समाचार माध्यम है। निजी चैनलों की तेज प्रतिस्पर्धा के बावजूद आकाशवाणी ने संतुलित, तथ्यात्मक और जनहितकारी सूचना की अपनी परंपरा को बनाए रखा है। छत्तीसगढ़ में रेडियो सूचना, शिक्षा और स्वस्थ मनोरंजन का सशक्त माध्यम बना हुआ है।

दूरदराज़ इलाकों में आज भी रेडियो की मजबूत पकड़
रेडियो से जुड़ी अपनी स्मृतियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दूरस्थ गांवों तक अन्य माध्यमों की पहुंच नहीं थी, तब रेडियो ही देश-दुनिया से जुड़ने का एकमात्र साधन था। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आकाशवाणी आज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम के लिए रेडियो का चयन इसकी व्यापक पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ में रेडियो नेटवर्क और डिजिटल भविष्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में आकाशवाणी के छह स्टेशन संचालित हैं और रायपुर से विविध भारती सेवा का प्रसारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि ‘रेडियो और AI’ संचार के क्षेत्र में नई क्रांति ला सकता है। AI के माध्यम से कंटेंट को अधिक सटीक, प्रभावी और त्वरित बनाया जा सकता है। आपातकालीन सूचनाएं, मौसम पूर्वानुमान, कृषि सलाह और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तेजी से लोगों तक पहुंचाई जा सकेगी।

नवा रायपुर में देश का पहला AI डेटा सेंटर पार्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ डिजिटल भविष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नवा रायपुर में देश का पहला AI डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जा रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और तकनीकी सुरक्षा के क्षेत्रों में नए अवसर सृजित होंगे। नई औद्योगिक नीति के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और डिजिटल तकनीक के जरिए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

स्थानीय भाषाओं से मजबूत हुआ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशवाणी के माध्यम से छत्तीसगढ़ी, गोंडी और हल्बी भाषाओं में प्रसारण से स्थानीय जुड़ाव मजबूत हुआ है और श्रोताओं की रुचि में निरंतर वृद्धि हुई है। रेडियो की विश्वसनीयता और AI की गति मिलकर जनसेवा को और अधिक सशक्त बनाएंगी।

यूनेस्को की राय: रेडियो आज भी सबसे भरोसेमंद माध्यम
कार्यक्रम में यूनेस्को की रीजनल एडवाइजर ऑफ कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन हज़्ज़ाज़ मा’अली ने कहा कि रेडियो दुनिया का सबसे अधिक पहुंच वाला और भरोसेमंद माध्यम है। कठिन समय में भी रेडियो ने अपनी विश्वसनीयता बनाए रखी है। AI के माध्यम से रेडियो को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है और इस दिशा में ठोस प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी रायपुर हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में विशेषकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों तक अपनी सेवाएं दे रहा है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन, उप महानिदेशक व्ही. राजेश्वर सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsWorld Radio Day: CM Sai saidछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में इस फाइल पर किया पहला साइन नए PMO से लिए गए ये बड़े फैसले…

Next Post

क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…

Related Posts

शिमला मैनपाट में तीन दिवसीय महोत्सव आज से शुरू, CM साय होंगे शामिल…
छत्तीसगढ़

शिमला मैनपाट में तीन दिवसीय महोत्सव आज से शुरू, CM साय होंगे शामिल…

February 13, 2026
धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…
छत्तीसगढ़

धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…

February 12, 2026
बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…
छत्तीसगढ़

बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…

February 12, 2026
शासकीय महाविद्यालय दीपका में ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व…
छत्तीसगढ़

शासकीय महाविद्यालय दीपका में ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व…

February 12, 2026
होली के पहले इस दिन किसानों के खाते में आएगा धान का बोनस, CM साय ने बताया नोट कर लें ये डेट…
छत्तीसगढ़

होली के पहले इस दिन किसानों के खाते में आएगा धान का बोनस, CM साय ने बताया नोट कर लें ये डेट…

February 12, 2026
उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस
छत्तीसगढ़

उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस

February 11, 2026
Next Post
क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…

क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…

क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…

क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…

February 13, 2026
विश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई…

विश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई…

February 13, 2026
नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में इस फाइल पर किया पहला साइन नए PMO से लिए गए ये बड़े फैसले…

नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में इस फाइल पर किया पहला साइन नए PMO से लिए गए ये बड़े फैसले…

February 13, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…

क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…

February 13, 2026
विश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई…

विश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई…

February 13, 2026
क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…
सामान्य

क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…

by NBTV24
February 13, 2026
0

नई दिल्ली:– मसालों की रानी कही जाने वाली छोटी इलायची भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इसकी खुशबू और...

Read more
विश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई…

विश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई…

February 13, 2026
नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में इस फाइल पर किया पहला साइन नए PMO से लिए गए ये बड़े फैसले…

नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में इस फाइल पर किया पहला साइन नए PMO से लिए गए ये बड़े फैसले…

February 13, 2026
25 साल बाद BNP की सत्ता में वापसी पीएम ने तारिक रहमान को जीत पर दिया बधाई संदेश…

25 साल बाद BNP की सत्ता में वापसी पीएम ने तारिक रहमान को जीत पर दिया बधाई संदेश…

February 13, 2026
‘शतक’ का ट्रेलर जारी इस एक्टर की आवाज में गूंजेगी RSS के 100 साल की कहानी…

‘शतक’ का ट्रेलर जारी इस एक्टर की आवाज में गूंजेगी RSS के 100 साल की कहानी…

February 13, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com