*भोपाल:-* कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग का हाल बेहाल। चंदे के लिए अपने पैमफ्लेट पर जो QR कोड चिपका रखा था, पता चला है कि वो फर्जी है। इसी वजह से पैसा कांग्रेस के खाते में नहीं किसी दूसरे ही अकाउंट में चला गया है। यानी कि पार्टी को लाखों रुपये की सीधी चपत लगी है। जब QR कोड पर स्कैन किया गया तो पता चला कि वो तो किसी दूसरी फर्जी वेबसाइट पर लेकर जा रहा है। असल में कांग्रेस की वेबसाइट है DonateINC.in इसी पर पैसा देना था, लेकिन QR कोड लोगों को लेकर गया DonateINC.co.in वेबसाइट पर। इस तरह जालसाजों से QR कोड से घोटाला कर दिया।











