यूपी:– उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को आहूत कैबिनेट की बैठक में गन्ना फसल की कीमतों में इजाफे का फैसला लिया गया है। नए निर्णय के मुताबिक़ सरकार ने गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल और समान्य गन्ने का मूल्य 390 रुपये प्रति क्विंटल होगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ने के राज्य सलाहकार मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की थी। आधिकारिक रूप से, अगैती प्रजाति का मूल्य ₹370 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹360 प्रति क्विंटल था।
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग संघ और किसान संगठन ₹400+ प्रति क्विंटल की मांग करते रहे हैं। वहीं, केंद्र सरकार का FRP फेयर एंड रेम्यूनरेटिव प्राइस वर्ष 2024-25 के लिए ₹340 प्रति क्विंटल 10% चीनी रिकवरी पर है, जो राज्य SAP से कम है।






