नई दिल्ली : देश में एलआईसी विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई स्कीमों का संचालन कर रहा है। इन स्कीम्स में निवेश करने पर पर आपको ढेरों फायदे मिलते हैं। देश में कई लोग एलआईसी को निवेश के एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में भी देखते हैं। अगर आप भी किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आज हम आपको एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में आप महज 2250 रुपये का निवेश करके 14 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। देश में कई लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से –
अगर आप अपनी बेटी को उज्ज्वल भविष्य देना चाहते हैं। ऐसे में आप एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। अगर आप हर महीने 2250 रुपये का निवेश 25 सालों तक करते हैं।
ऐसे में आपको मैच्योरिटी की अवधि यानी 25 साल पूरे होने के बाद 14 लाख रुपये मिलेंगे। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के सभी प्रीमियम लिमिटेड होते हैं।
इसके अलावा प्रीमियम पेमेंट का जो समय होता है। वह पॉलिसी पेमेंट के समय से तीन साल कम होता है। एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में आप अपनी इच्छानुसार 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने या 1 साल में निवेश कर सकते हैं।
अगर आप एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में निवेश करते हैं। ऐसे में आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक की छूट का भी लाभ मिलता है।













