*भोपाल:-* कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2024 की बड़ी परीक्षा तारीखें जारी कर दी हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की एसएससी की विभिन्न परीक्षाएं देने का मन बना रहे हों, वे स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ssc.nic.in. इसके साथ ही एग्जाम कैलेंडर का डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया हुआ है. वहां से भी आप एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं.*इन परीक्षाओं की तारीख जारी हुई है*इस एग्जाम कैलेंडर में बहुत सी परीक्षा तारीखों की जानकारी दी है. जैसे स्टेनो एग्जाम, दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ एसआई, लोअर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क, जूनियर इंजीनियर आदि. मुख्य परीक्षा तारीखों की जानकारी हम यहां दे रहे हैं. डिटेल आप वेबसाइट से देख सकते हैं.*किस तारीख पर कौन सा एग्जाम*शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक सेलेक्शन पोस्ट कमीशन फेज XII 2024 का आयोजन 6, 7, 8 मई 2024 के दिन किया जाएगा. ग्रेड सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम का आयोजन 9 मई 2024 के दिन होगा. जेएसए/एलडीसी परीक्षा का आयोजन 10 मई के दिन और एसएसए/यूडीसी परीक्षा का आयोजन 13 मई 2024 के दिन किया जाएगा.सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का आयोजन 9, 10 और 13 मई 2024 के दिन होगा. इसी तरह जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल वगैरह का आयोजन 4, 5 और 6 जून 2024 के दिन किया जाएगा.*इन स्टेप्स से चेक करें कैलेंडर*एसएससी एग्जाम कैलेंडर चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर.यहां होमपेज पर आपको एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – SSC Exam Calendar 2024 May and June Link. इस पर क्लिक करें.ऐसा करते ही एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी. इस फाइल पर आप परीक्षा तारीखें चेक कर सकते हैं.चाहें तो इस पेज को डाउनलोड कर लें.इसका प्रिंट निकाल लें और आगे के लिए संभालकर रख लें।











