• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

आदर्श आंगनवाड़ियों से बदलेगी सूरत, झूलों से लेकर लाइब्रेरी तक जरूरी सुविधाओं से होंगी लेस, यहां से हुई शुरुआत…

NBTV24 by NBTV24
January 23, 2026
in मध्यप्रदेश, सामान्य
0
आदर्श आंगनवाड़ियों से बदलेगी सूरत, झूलों से लेकर लाइब्रेरी तक जरूरी सुविधाओं से होंगी लेस, यहां से हुई शुरुआत…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश:– ट्रांसफॉर्म आंगनवाड़ी मिशन के तहत मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में 20-20 आंगनवाड़ियों को ”आदर्श आंगनवाड़ी” में परिवर्तित किया जाएगा। इसकी शुरुआत भोपाल से हो चुकी है, जहां आठ आंगनवाड़ियों को आदर्श बनाया जा चुका है तथा सौ और आंगनवाड़ियों को रूपांतरित करने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार उज्जैन में सिंहस्थ से पहले एक हजार आंगनवाड़ियों को ”आदर्श” बनाया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक प्रोटोटाइप पहले से ही तैयार है। यह बदलाव व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट दानदाताओं और सीएसआर फंड के वित्तीय सहयोग से किया जाएगा।

जिला प्रशासन के सहयोग से इन परियोजना का संचालन होगा। प्रदेश में वर्तमान में कुल 97,303 आंगनवाड़ियां हैं, जिनके माध्यम से सरकार महिलाओं और बच्चों को एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) प्रदान करती है। एक आंगनवाड़ी को ”मॉडल” आंगनवाड़ी में बदलने में लगभग छह लाख रुपये का खर्च आता है। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत उज्जैन में नवनिर्मित हेलीपैड के पास स्थित एक आंगनवाड़ी का कायाकल्प किया गया है, जिसका उद्घाटन 26 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाना है।

जिले की 2,127 आंगनवाड़ियों में से एक हजार आंगनवाड़ियों के कायाकल्प का काम एक अप्रैल से शुरू होगा। पहले चरण में महाकाल मंदिर से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाली आंगनवाड़ियों का कायाकल्प किया जाएगा। अगले चरणों में क्रमशः 10 किलोमीटर, 15 किलोमीटर और 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाली आंगनवाड़ियों का चयन किया जाएगा। राज्य सरकार के सहयोग और जन भागीदारी से प्रदेश में आंगनवाड़ियों को कायाकल्प करने के लिए ट्रांसफार्म आंगनवाड़ी मिशन चला रही संस्था नोवल सोशल फाउंडेशन के संस्थापक संजीव दुबे ने बताया कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अप्रैल-मई 2028 में सिंहस्थ के दौरान जब करोड़ों तीर्थयात्री उज्जैन आएं, तो उन्हें इन आंगनवाड़ियों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।

जरूरी सुविधाओं से लेस होंगी आंगनवाड़ियां
आदर्श आंगनवाड़ियां रंग-बिरंगी और आकर्षक होंगी, जिनमें बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी से लेकर उन्हें खेलने के लिए सुरक्षित स्थान और गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने तक सभी सुविधाएं होंगी। इनमें झूलों आदि से सुसज्जित एक खेल क्षेत्र और एक पोषण वाटिका होगी, जहां सब्जियां उगाई जाएंगी। इनमें एक अभिभावक क्षेत्र भी होगा, जहां क्यूआर कोड स्कैन करके अभिभावक मातृवंदना, शक्ति और वात्सल्य जैसी विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। एक स्वास्थ्य क्षेत्र में बच्चों की लंबाई और वजन मापने की सुविधा होगी। किशोरी कार्नर, खिलौनों का कॉर्नर और बच्चों के लिए एक पुस्तकालय भी आदर्श आंगनवाड़ियों का हिस्सा होंगे।

Tags: Hindi newsIndiaModel Anganwadis will transform the landscapeToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सोना-चांदी ने बनाया नया इतिहास गोल्ड ₹1.55 लाख के पार, सिल्वर इतने5 लाख पहुंची…

Next Post

मोदी जी आप जवाबदेह हैं 4.5 करोड़ से अधिक नौकरियां और लाखों बिजनेस दांव पर, नेता ने बोला तीखा हमला…

Related Posts

फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर..
मध्यप्रदेश

May 5, 2026
एमपी के विकास के लिए 38 हजार 555 करोड़ रुपये स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन के अहम फैसले…

रेलवे ने दी बड़ी राहत रायपुर-बिलासपुर लोकल ट्रेनों की बहाली, गोंदिया मेमू भी फिर शुरू…
सामान्य

MP कांग्रेस की बड़ी तस्वीर आई सामने,मिशन-राज्यसभा; कमलनाथ-दिग्विजय के साथ जीतू पटवारी का मंथन जारी…

धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा; होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हुए हमले के बाद ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी: 7वें आसमान पर पहुंचा अब गुस्सा…

अब 12 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे सलमान खान और…
सामान्य

अब 12 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे सलमान खान और…

May 5, 2026
Next Post
मोदी जी आप जवाबदेह हैं 4.5 करोड़ से अधिक नौकरियां और लाखों बिजनेस दांव पर, नेता ने बोला तीखा हमला…

मोदी जी आप जवाबदेह हैं 4.5 करोड़ से अधिक नौकरियां और लाखों बिजनेस दांव पर, नेता ने बोला तीखा हमला…

फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर..

फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर..

May 5, 2026
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सनातन की जीत और ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सनातन की जीत और ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

May 5, 2026
एमपी के विकास के लिए 38 हजार 555 करोड़ रुपये स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन के अहम फैसले…

एमपी के विकास के लिए 38 हजार 555 करोड़ रुपये स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन के अहम फैसले…

May 5, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर..

फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर..

May 5, 2026
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सनातन की जीत और ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सनातन की जीत और ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

May 5, 2026
फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर..
मध्यप्रदेश

फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर..

by NBTV24
May 5, 2026
0

मध्यप्रदेश:–उज्जैन के नागझिरी स्थित अडानी एग्रो साइलो उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. यादव- सुविधाएं देखने के बाद अधिकारियों को दिए...

Read more
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सनातन की जीत और ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सनातन की जीत और ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

May 5, 2026
एमपी के विकास के लिए 38 हजार 555 करोड़ रुपये स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन के अहम फैसले…

एमपी के विकास के लिए 38 हजार 555 करोड़ रुपये स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन के अहम फैसले…

May 5, 2026
रेलवे ने दी बड़ी राहत रायपुर-बिलासपुर लोकल ट्रेनों की बहाली, गोंदिया मेमू भी फिर शुरू…

रेलवे ने दी बड़ी राहत रायपुर-बिलासपुर लोकल ट्रेनों की बहाली, गोंदिया मेमू भी फिर शुरू…

May 5, 2026
ईंट जोड़ाई अच्छे से करिए मसाला बढ़िया से डालिए” जब श्रमिक बहन ने सीएम को सिखाया काम…

ईंट जोड़ाई अच्छे से करिए मसाला बढ़िया से डालिए” जब श्रमिक बहन ने सीएम को सिखाया काम…

May 5, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com