मध्यप्रदेश:–‘रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से 20-20 हजार रुपये की घोषणा
संकट की घड़ी मेंशोकाकुल परिवार केसाथ खड़ी सरकार*
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में 23 मई को दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार शोकाकुल परिवार के साथ है। सीएम डॉ. यादव ने मृत बच्चों के परिजनों के लिए राज्य शासन की ओर से 6-6 लाख रुपये और रेड क्रॉस सोसायटी की ओर 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवगतों को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता हेतु राज्य शासन की ओर से 6-6 लाख और जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 20-20 हजार की राशि दी जा रही है।







