नई दिल्ली। 87 साल की महिला को 30 साल के युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी ने बुजुर्ग महिला को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग महिला अपनी 65 साल की बेटी के साथ रहती है। परिजनों के मुताबिक रविवार को जब बेटी घूमने के लिए गई थी तब अज्ञात युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
परिवार के अनुसार बुजुर्ग की हालत खराब रहती है इसलिए वे हमेशा बेड पर ही रहती है। साथ ही उनका एक पैर भी काम नहीं करता है। इधर मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।