मऊगंज:- सहकारी बैंक में जमा पैसा ना मिलने पर ग्रामीणों ने शाहपुर थाना क्षेत्र के हरदी गांव में चक्का जाम कर दिया करीब तीन घंटे तक चले चक्का जाम के बाद हनुमना एसडीम थाने की पुलिस यातायात प्रभारी अमित विश्वकर्मा और प्रबंधक राजीव लोचन शुक्ला को पुलिस शाहपुर थाना ले गई और ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन देकरजाम खुलवाया शाहपुर हनुमन मार्ग करीब तीन घंटे के लिए अवरुद्ध रहा बताया गया कि सेवा सहकारी बैंक हरदी में ग्रामीणों द्वारा अपना पैसा जमा किया गया था पर जब ग्रामीण अपना पैसा निकालने सेव सहकारी बैंक जाते थे तो प्रबंधक राजीव लोचन शुक्ला उन्हें धमकाकर भगा दिया करता था मंगलवार को एक महिला अपना जमा पैसा निकालने गई उसके साथ अभद्र भाषाओं का प्रयोग किया गया जैसे ही ग्रामीणों को यह बात मालूम हुई तो भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और हरदी गांव में चक्का जाम कर दिया प्रशासनिक आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया खाता धारकों का आरोप था कि आवश्यकता की पूर्ति हेतु पैसा निकालने जाते थे किंतु प्रबंधक द्वारा पैसा नहीं दिया जाता था











