• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

इस बार आजम खां पर दांव नहीं लगाएगी सपा, रामपुर सीट पर नया चेहरा होगा उम्मीदवार, ये है वजह…

NBTV24 by NBTV24
February 1, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रामपुर : आजम खां और उनका परिवार जेल में है। इसलिए इस बार रामपुर सीट पर सपा को नए चेहरे की तलाश है। सात साल की सजा मिलने के चलते आजम, अब्दुल्ला और डॉ. तजीन फात्मा चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मुरादाबाद मंडल की संभल सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटा अब्दुल्ला इस समय जेल में बंद हैं।

ऐसे में सपा के लिए रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी की तलाश करना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। रामपुर को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां का गढ़ माना जाता है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा नेता आजम खां ने भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद जयाप्रदा को एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी।

हालांकि, सांसद बनने के बाद आजम खां की मुश्किलें बढ़ गईं और उन पर तमाम मुकदमे दर्ज हुए। उन्हें 27 माह जेल में रहना पड़ा। 2022 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हुए उपचुनाव में रामपुर सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया और घनश्याम लोधी सांसद बने।

पिछले साल अक्तूबर में अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुना दी। इस समय सपा नेता आजम खां सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं। इसी मामले में उनके बेटे अब्दु्लला आजम हरदोई जेल में और पत्नी डॉ. तंजीन फात्मा रामपुर जेल में सजा काट रही हैं। इस सजा के चलते आजम परिवार के ये तीनों सदस्य चुनाव लड़ने के योग्य भी नहीं रह गए हैं। ऐसे में रामपुर में सपा के लिए चुनौती बढ़ गई है।
सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई अपनी पहली सूची में संभल से डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ऐसे में मंडल की अन्य सीटों के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। आजम खां के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर हुए लोकसभा उपचुनाव में सपा ने आसिम रजा को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन भाजपा के घनश्याम लोधी ने उन्हें हरा दिया था।

इसके बाद रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी सपा ने आसिम रजा को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उसमें भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने उन्हें शिकस्त दे दी थी। ऐसे में रामपुर सीट से आजम का विकल्प तलाश करना सपा के लिए बड़ी चुनौती होगी।

टिकट तय करने में रहती थी आजम की बड़ी भूमिका
सपा नेता आजम खां के कद की बात की जाए तो पार्टी हाईकमान मुरादाबाद मंडल के प्रत्याशियों की घोषणा से पहले उनकी मर्जी जानता था। सपा से जुड़े जानकारों का कहना है कि टिकट तय करते समय आजम खां की की मर्जी चलती थी। सपा नेता जिसे चाहते थे उसको ही मंडल में लोकसभा या फिर विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिला देते थे।

जेल से ही चुनाव जीत गए थे आजम
सपा नेता आजम खां का रुतबा जेल में रहते हुए भी कायम रह चुका है। आजम खां 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सीतापुर जेल में बंद थे। उन्होंने जेल में रहते हुए रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बड़ी जीत दर्ज की थी।

उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना को पराजित कर दिया था। हालांकि, उनकी विधायकी जाने के बाद हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम रजा को हराकर आकाश सक्सेना विधायक बन गए।

Tags: Hindi newsIndiaPoliticsToday latest newsToday newsइस बार आजम खां पर दांव नहीं लगाएगी सपानई दिल्लीरामपुर सीट पर नया चेहरा होगा उम्मीदवार
Previous Post

क्या है डीप टेक जिसके लिए सरकार ने खोला खजाना? आइए जानते हैं विस्तार से…

Next Post

प्रभास की कल्कि 2898 एडी में खास भूमिका निभाएंगे जूनियर एनटीआर-नानी? गर्म हुआ अफवाहों का बाजार

Related Posts

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…
लाइफस्टाइल

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…

February 12, 2026
तो कभी भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे राहुल गांधी सदस्यता रद्द करने-आजीवन चुनाव पर बैन का प्रस्ताव, आखिर किसने दिया…
राजनीति

तो कभी भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे राहुल गांधी सदस्यता रद्द करने-आजीवन चुनाव पर बैन का प्रस्ताव, आखिर किसने दिया…

February 12, 2026
ओम बिरला के खिलाफ 118 सांसदों का अविश्वास प्रस्ताव क्या सुरक्षित रहेगी स्पीकर की कुर्सी जाने यहां से सब कुछ…
राजनीति

ओम बिरला के खिलाफ 118 सांसदों का अविश्वास प्रस्ताव क्या सुरक्षित रहेगी स्पीकर की कुर्सी जाने यहां से सब कुछ…

February 10, 2026
आपकी दूरियों के बावजूद कम नहीं होगा प्यार लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर से करें ये 5 वादे…
लाइफस्टाइल

आपकी दूरियों के बावजूद कम नहीं होगा प्यार लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर से करें ये 5 वादे…

February 10, 2026
पूड़ी-पकौड़े तलने के बाद बचा तेल फेंक रहे जानें दोबारा इस्तेमाल करने के ये सही तरीके…
राजनीति

पूड़ी-पकौड़े तलने के बाद बचा तेल फेंक रहे जानें दोबारा इस्तेमाल करने के ये सही तरीके…

February 10, 2026
जनरल नरवणे की किताब पर ‘पेंगुइन’ का बड़ा बयान ‘न छपी, न बिकी’, फिर दिग्गज तक कैसे पहुंची कॉपी…
राजनीति

जनरल नरवणे की किताब पर ‘पेंगुइन’ का बड़ा बयान ‘न छपी, न बिकी’, फिर दिग्गज तक कैसे पहुंची कॉपी…

February 10, 2026
Next Post

प्रभास की कल्कि 2898 एडी में खास भूमिका निभाएंगे जूनियर एनटीआर-नानी? गर्म हुआ अफवाहों का बाजार

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…

February 12, 2026
धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…

धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…

February 12, 2026
बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…

बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…

February 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…

February 12, 2026
धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…

धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…

February 12, 2026
पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…
लाइफस्टाइल

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…

by NBTV24
February 12, 2026
0

नई दिल्ली:– आज 12 फरवरी को हग डे मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन वीक के हग डे को अक्सर लोग...

Read more
धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…

धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…

February 12, 2026
बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…

बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…

February 12, 2026
शासकीय महाविद्यालय दीपका में ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व…

शासकीय महाविद्यालय दीपका में ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व…

February 12, 2026
होली के पहले इस दिन किसानों के खाते में आएगा धान का बोनस, CM साय ने बताया नोट कर लें ये डेट…

होली के पहले इस दिन किसानों के खाते में आएगा धान का बोनस, CM साय ने बताया नोट कर लें ये डेट…

February 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com