• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

NBTV24 by NBTV24
September 8, 2026
in राजनीति
0
PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को 21वीं सदी के भारत की जीवनरेखा बताया और कहा कि बीते 12 साल में देश के काम करने की संस्कृति बदली है। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को खास संदेश दिया।

पीएम मोदी ने कहा, ये डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का साक्षी है कि बीते 12 साल में देश की काम करने की संस्कृति कैसे बदली है। इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 2004 में विचार शुरू हुआ था। 2006 में इस काम को करने के लिए एक विशेष कंपनी बनाई गई और फिर 2014 तक फाइलें ही यहां से वहां होती रही। दुर्भाग्य देखिए कि इन फाइलों को भी कोई डेडिकेटेड कॉरिडोर नसीब नहीं हुआ। फाइलें अटकती थी, लटकती थी, भटकती थी।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भारत की जीवनरेखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , 2014 के बाद जब आपके आशीर्वाद से मैं दिल्ली पहुंचा और वहां पहुंचते ही हमने इसको गति देने का काम शुरू किया। 2,800 किमी के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम आज पूरा करके दिखाया है। आज ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर देश के व्यापार-कारोबार का मुख्य आधार बन रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित होते भारत की जीवनरेखा है और इसने भारत के ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर का कायाकल्प कर दिया है।
उन्होंने कहा, पहले पैसेंजर ट्रेन जिस ट्रैक पर चलती थी, उसी पर मालगाड़ी भी चलती थी। यानी ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट दोनों धीमे थे लेकिन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने स्थिति को बदल दिया है। आज पूर्वी और पश्चिमी फ्रेट कॉरिडोर पर प्रतिदिन 430 से ज्यादा मालगाड़ियां चलती हैं। पहले जो मालगाड़ी 6:30 घंटे में 100 किमी का सफर तय करती थी, अब वही मालगाड़ी आधे से भी कम समय में 100 किमी का सफर तय कर लेती है।

नाराज फूफाजी करेंगे शिकायत
उन्होंने बताया कि ये फ्रेट कॉरिडोर एक और वजह से कमाल का है। हाल ही में जेएनपीटी पोर्ट मुंबई से वडोदरा तक डबल स्टैक कंटेनर मालगाड़ी का संचालन किया गया है। इस मालगाड़ी के चलने से एक बार में ही 250 से अधिक ट्रकों के बराबर का सामान मुंबई से वडोदरा आ गया।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, अब ये जो नाराज फूफाजी हैं, वो चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा, ट्रक कहा जाएंगे, उनका क्या होगा? अब इन फूफा जी को काम मिल गया है।

देश के कोने-कोने तक पहुंच रही रेल
पीएम मोदी ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां इतने दशकों तक नहीं पहुंची थी। गुजरात हो, मध्य प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो, यहां जो आदिवासी क्षेत्र हैं, वे भी इस परियोजना के द्वारा रेल से जुड़ रहे हैं। पहले की सरकार में बजट में 1-2 ट्रेनों की घोषणा होती थी और उसके भी सालभर ढोल पीटे जाते थे। आज देश में साल भर एक के बाद एक नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आज भी इस कार्यक्रम में कई नई ट्रेनें शुरू हुई हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष का रेल बजट पौने 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है, जो 12 वर्ष पहले की तुलना में कई गुना अधिक है। यानी रेलवे के आधुनिकीकरण पर हो रहा खर्च हजारों-हजार नए रोजगार बना रहा है।

वडोदरा सालों से स्कील मैन्युफैक्चरिंग का प्रतिबिंब
प्रधानमंत्री ने वडोदरा की मैन्युफैक्चरिंग ताकत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैंने देश के सामने विकसित भारत की जिन सप्त धाराओं का विजन रखा है, उसमें एक धारा मैन्युफैक्चरिंग की भी है और वडोदरा शहर इसकी ताकत अच्छे से जानता भी है, समझता भी है। एजुकेशन, स्कील और इंडस्ट्री का कोलैब कैसे होता है, वडोदरा 150 सालों से इसका प्रतिबिंब है।
पीएम मोदी ने कहा, अब तो ये शहर देश के पहले मेड इन इंडिया मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए भी जाना जा रहा है। सी-295 की पहली फ्लाइट यहां का आसमान देख चुका है। मैं वडोदरा के लोगों को ये गौरव पाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

नौजवान सच की हुंकार से चलता है भारत
उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में भारत रेल कोच, मेट्रो कोच और रेल इंजन बनाने का भी बड़ा निर्माता बना है। 2014 के बाद से अब तक भारत ने करीब 50 हजार आधुनिक रेल कोच बनाए हैं। पुरानी सरकार 10 साल में 50 हजार टॉयलेट नहीं बना सकी थी।
पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे। भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है, सच की हुंकार के साथ चलता है, सच की हुंकार के लिए चलता है। हमारे युवा साथी ये देख रहे हैं कि आज देश में सोलर हो, विंड हो, हाइड्रो हो, न्यूक्लियर हो, सारे सेक्टर पर सरकार कितने फोकस से काम कर रही है।

देश के युवाओं का AI-रेडी जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं के लिए AI में काबिल होना भी उतना ही जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारी युवा पीढ़ी AI-रेडी हो, ऐसा नहीं है कि AI में काबिल लोगों की जरूरत सिर्फ IT सेक्टर तक ही सीमित है। इस स्किल सेट वाला कोई भी व्यक्ति खेती के लिए नए AI सॉल्यूशन बना सकता है, हेल्थकेयर सेक्टर के लिए टेक्नोलॉजी डेवलप कर सकता है, मैन्युफैक्चरिंग में प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकता है, या रोबोटिक्स में स्टार्टअप शुरू कर सकता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी…

Related Posts

PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…
राजनीति

PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…

July 21, 2026
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…
राजनीति

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…
राजनीति

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
राजनीति

कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

May 9, 2026
पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…
राजनीति

पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…

April 24, 2026
सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…
राजनीति

सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…

April 24, 2026
PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

September 8, 2026
न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी…

न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी…

September 8, 2026
युवाओं के लिए खुशखबरी, 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती…

युवाओं के लिए खुशखबरी, 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती…

September 8, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

September 8, 2026
न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी…

न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी…

September 8, 2026
PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…
राजनीति

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

by NBTV24
September 8, 2026
0

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।...

Read more
न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी…

न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी…

September 8, 2026
युवाओं के लिए खुशखबरी, 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती…

युवाओं के लिए खुशखबरी, 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती…

September 8, 2026
आखिर क्यों 30 किमी पैदल कलेक्टोरेट निकल पड़ीं एकलव्य स्कूल की बच्चियां CM साय हुए सख्त, कलेक्टर से फोन पर मांगा…

आखिर क्यों 30 किमी पैदल कलेक्टोरेट निकल पड़ीं एकलव्य स्कूल की बच्चियां CM साय हुए सख्त, कलेक्टर से फोन पर मांगा…

September 8, 2026
मुख्यमंत्री साय के सुशासन में ग्रामीण स्वच्छता को मिल रही नई गति…

प्रदेश में मंत्रिपरिषद की बैठक 09 सितम्बर को…

September 7, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com