नई दिल्ली : आज यानी कि 12 मार्च से माह ए रमजान की शुरुआत हो गई है। सोमवार को चांद दिखने के बाद आज मंगलवार को लोगों ने अपना पहला रोजा रखा। रमजान के पाक महीने में लोग अल्लाह की इबादत करने के लिए रोजा रखते हैं। रोजा रखने के दौरान कुछ भी खाना-पीना वर्जित होता है।
रमजान माह में रोजाना सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है। इसे सहरी नाम से जाना जाता है। वहीं दिनभर बिना खाए-पिए रोजा रखने के बाद शाम को नमाज पढ़ी जाती है और खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। शाम को रोजा खोलने के बाद जब खाते हैं, तो इसे इफ्तार कहते हैं।
लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इफ्तार की दावत के लिए घर पर बुलाते हैं। अगर आपने भी अपने मेहमानों को इफ्तार की दावत दी है, तो हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप दावत के लिए तैयार कर सकती हैं।
फ्रूट चाट
ऐसा कहा जाता है कि रोजा खोलने के तुरंत बाद कुछ हल्का ही खाना चाहिए। ऐसे में आप घर पर ही मौसमी फलों से फ्रूट चाट बनाकर अपने मेहमानों को खिला सकती हैं।
स्प्रिंग रोल
बाहर का तला-भुना नहीं पसंद है, तो घर पर ही मेहमानों और परिवार वालों के लिए स्प्रिंग रोल बनाएं। घर बने स्प्रिंग रोल का स्वाद भी काफी अच्छा होता है।
कटलेट
अपने मेहमानों को खुश करने के लिए आप उनके लिए आलू के कटलेट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना भी काफी सरल है। इसे आप पहले से तैयार करके रख सकती हैं।
चिकन विंग्स
अगर कुछ नॉनवेज बनाने का सोच रहीं हैं, तो चिकन विंग्स सबसे बेहतर विकल्प है। शायद ही कोई ऐसा नॉनवेज लवर होगा, जिसे चिकन विंग्स खाना पसंद न हो। ऐसे में आप अपने घर पर ही चिकन विंग्स तैयार कर सकती हैं।
कबाब
गलौटी कबाब खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं, और ये मुंह में तुरंत घुल भी जाते हैं। ऐसे में आप अपने मेहमानों के लिए गलौटी कबाब तैयार कर सकती हैं।
शरबत
अपनी इफ्तार की दावत में शरबत बनाना गलती से भी न भूलें। इसके लिए खस का शबरत या गुलाब का शरबत सबसे सही विकल्प रहता है।













