नई दिल्ली:- नए साल यानी जनवरी 2027 में भारत के 5 राज्यों में चुनाव होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि CBSE की बोर्ड परीक्षा की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव पहले कराने की चर्चा है।
हालांकि, ये बात भी स्पष्ट है कि अभी तक चुनाव आयोग ने जनवरी में चुनाव कराने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि मणिपुर, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जनवरी के पहले हफ्ते विधानसभा चुनाव होंगे।
जनवरी में चुनाव कराने की संभावना क्यों बढ़ा ?
दरअसल, CBSE की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेगी। ऐसे में इस दौरान चुनाव नहीं कराया जा सकता। रही बात मई की. तो मई से पहले ही मणिपुर, गोवा और पंजाब का विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है।
4 राज्यों के विधानसभा का कार्यकाल मार्च में ही पूरा हो रहा है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इससे पहले चुनाव हो जाए। इन सब चीजों को मद्देनजर रखते हुए जनवरी के पहले हफ्ते में चुनाव कराने का फैसला लिया जा सकता है।
जनवरी में चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती क्यों
दरअसल, जनवरी के पहले हफ्ते में इन 5 राज्यों यानी मणिपुर, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य में जोरों की ठंड पड़ती है। घने कोहरे और ठंड में लोगों को सुबह-सुबह उठकर वोट डालने के लिए जागरूक करना मुश्किल भरा काम होगा।
उधर, यूपी बोर्ड की परीक्षा 5 से 27 फरवरी के बीच प्रस्तावित है। ये भी बड़ी बात है कि ठंड और कोहरे के बीच चुनावी रैलियां निकालना, घर-घर जाना मुश्किल होगा।








