नई दिल्ली : प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा बीती शाम शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने जयपुर में अपने बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में सिर्फ उनके दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।
बीती शाम ही उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन लिखते हुए अपनी शादी की तस्वीरों को साझा किया, जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि ‘अब हमेशा के लिए खुशियां, झगड़े, हंसी, आंसू और जीवन भर की यादें , हर जनम तेरे साथ।’
जैसे ही उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा कीं, तो लोग उन्हें बधाई देने लगे। सभी को उनका वेडिंग लुक काफी खास लगा। दरअसल, एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने अपनी शादी में पेस्टल रंग का ट्रेंड तोड़ते हुए चटक लाल रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उनका मेकअप से ज्वेलरी तक काफी खास थी।
कैसा था वेडिंग लुक
बात करें एक्ट्रेस के वेडिंग लुक की तो जहां एक तरफ कुछ महीने पहले उनकी बहन परिणीति ने अपनी शादी के लिए आइवरी रंग का लहंगा चुना था, तो वहीं मीरा ने प्रियंका चोपड़ा की तरह ही अपनी शादी के दिन चटक लाल रंग का लहंगा पहना था। अपने लहंगे के साथ उन्होंने खूबसूरत सा ऑरेंज रंग का दुपट्टा भी कैरी किया था। ये लहंगा सब्यसाची के कलेक्शन से लिया गया था।
लहंगे पर था गोल्डन वर्क
मीरा के इस लाल लहंगे पर गोल्डन रंग का हैवी वर्क था। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में हैवी चोकर, माथे पर खूबसूरत सा मांगटीका, कान में झुमके, नाक में नथ और हाथ में कलीरे पहने थे।
मिनिमल मेकअप को दी प्राथमिकता
अपनी वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड लिपस्टिक के साथ काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया था। माथे पर छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।
बेहद हैंडसम लगे रक्षित केजरीवाल
दूल्हा बने रक्षित केजरीवाल ने इस खास दिन ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी थी। अपने लुक को कूल बनाने के लिए ब्लैक ग्लासेस पहने थे। उन्होंने अपने गले में एक मल्टीलेयर नेकपीस भी कैरी किया था। ये दोनों ही अपनी शादी में काफी खूबसूरत लग रहे थे।













