• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

दक्षिणी राज्यों में चिकनपॉक्स-खसरा के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट, कैसे करें इन रोगों से बचाव

NBTV24 by NBTV24
March 20, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
दक्षिणी राज्यों में चिकनपॉक्स-खसरा के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट, कैसे करें इन रोगों से बचाव
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश का दक्षिणी राज्य केरल इन दिनों चिकन पॉक्स संक्रमण से जूझ रहा है। पिछले एक महीने में बच्चों में इस संक्रामक रोग के मामले काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राज्य में 15 मार्च तक संक्रमण के 6,744 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। चिकन पॉक्स संक्रमण के शिकार नौ मौतें भी रिपोर्ट की गई हैं। देश में बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के दिनों में इन संक्रामक रोग के मामले अधिक देखे जाते रहे हैं।

वहीं पिछले साल राज्य में कुछ 26,363 मामलों की पुष्टि हुई थी, जबकि मृतकों की संख्या चार थी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी को चिकनपॉक्स से बचाव करते रहने की सलाह दी है।

केरल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में रिसर्च सेल के अध्यक्ष डॉ राजीव जयदेवन कहते हैं, तापमान बढ़ने के साथ इस बीमारी के भी बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है। ये एक संक्रामक रोग है, जिसमें संक्रमितों के शरीर पर दाने होने के साथ बुखार और कई अन्य प्रकार की जटिलताओं का खतरा हो सकता है। चिकनपॉक्स के साथ कुछ राज्यों में खसरा और मम्प्स के केस भी बढ़े हैं।

तमिलनाडु में मम्प्स और खसरा के केस

केरल के अलावा पिछले 15 दिनों में तमिलनाडु के कई शहरों में मम्प्स के 200 से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए हैं। कुछ शहरों में खसरा के मामले भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इन दिनों खसरा और चिकनपॉक्स के साथ मम्प्स के केस में वृद्धि रिपोर्ट की जा रही है। कई क्लिनिक्स में फूले हुए गालों और सूजे हुए जबड़े वाले बहुत से बच्चों को देखा जा रहा है।

इन संक्रामक रोगों के सबसे ज्यादा शिकार बच्चे हो रहे हैं। इसलिए माता-पिता के लिए जरूरी है कि वो बचाव के उपाय करते रहें जिससे बच्चों में इन संक्रामक रोगों के खतरे कम किया जा सके।

क्या होता है चिकनपॉक्स?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैरिसेला-जोस्टर नामक वायरस के कारण चिकनपॉक्स होता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर निकले दानों के सीधे संपर्क में आने से इसके फैलने का खतरा हो सकता है। चिकनपॉक्स से पीड़ित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली ड्रॉपलेट्स से भी इस संक्रमण के फैलने का खतरा हो सकता है।

जिन लोगों को पहले चिकनपॉक्स नहीं हुआ है या चिकनपॉक्स का टीका नहीं लगवाया है, उनके वायरस से संक्रमित होने का जोखिम अधिक होता है। अधिकांश लोग जिन्हें एक बार चिकनपॉक्स हो जाता है वे चिकनपॉक्स से प्रतिरक्षित हो जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों को एक से अधिक बार चिकनपॉक्स हो सकता है।

खसरा का संक्रमण

इसी तरह खसरा भी बचपन में होने वाला एक संक्रमण है। खसरा एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है, यह बहुत आसानी से दूसरों तक फैलता है। जब खसरे से पीड़ित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो इससे निकली ड्रॉपलेट्स अन्य लोगों को संक्रमित कर सकती है। बच्चों को खसरे का टीका लगने से दुनियाभर में इसकी मृत्यु दर में गिरावट आई है, पर हालिया रिपोर्टस से पता चलता है कि चूंकि कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाया था, इसलिए इस संक्रामक रोग के बढ़ने का खतरा हो सकता है।

चिकनपॉक्स-खसरा से बचाव के तरीके

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चिकनपॉक्स-खसरा और मम्प्स से बचाव का सबसे अच्छा तरीका टीका लगवाना है। बच्चों, किशोरों और वयस्कों सहित सभी को चिकनपॉक्स के टीके की दो खुराक लगवानी चाहिए। एमएमआर वैक्सीन खसरा, चिकनपॉक्स और मम्प्स तीनों से सुरक्षित रखने में सहायक है। इसके अलावा सभी लोगों को संक्रमितों से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखकर इन संक्रामक रोगों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsदक्षिणी राज्यों में चिकनपॉक्स-खसरा के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्टनई दिल्ली
Previous Post

कांग्रेस ने तय किए 40 और नाम, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की तीसरी सूची

Next Post

देश में टीबी से हर साल लाखों लोगों की होती है मौत, जानिए इस रोग के लक्षण से बचाव तक सबकुछ

Related Posts

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…
सामान्य

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

September 4, 2026
नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग की अपील…
सामान्य

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग की अपील…

September 3, 2026
विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा राजधानी में भी बदलेगा मौसम…
सामान्य

विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा राजधानी में भी बदलेगा मौसम…

September 3, 2026
Amazon Now का बड़ा प्लान, छोटे शहरों में मिनटों में पहुंचेगा सामान, इन शहरों तक विस्तार की तैयारी..
सामान्य

Amazon Now का बड़ा प्लान, छोटे शहरों में मिनटों में पहुंचेगा सामान, इन शहरों तक विस्तार की तैयारी..

September 3, 2026
पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…
सामान्य

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

September 1, 2026
सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…
सामान्य

सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

September 1, 2026
Next Post
देश में टीबी से हर साल लाखों लोगों की होती है मौत, जानिए इस रोग के लक्षण से बचाव तक सबकुछ

देश में टीबी से हर साल लाखों लोगों की होती है मौत, जानिए इस रोग के लक्षण से बचाव तक सबकुछ

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

September 4, 2026
माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

September 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

September 4, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

September 4, 2026
माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

September 4, 2026
आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…
सामान्य

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

by NBTV24
September 4, 2026
0

छत्तीसगढ़:– इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में संचालित विभिन्न रेशम उत्पादन परियोजनाओं के विस्तार, किसानों, बुनकरों एवं कारीगरों की आय बढ़ाने...

Read more
माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

September 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

September 4, 2026
प्रदेश में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगियों के लिए खुशखबरी 3630 कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू…

प्रदेश में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगियों के लिए खुशखबरी 3630 कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू…

September 4, 2026
महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही भारी छूट…

महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही भारी छूट…

September 4, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com