नई दिल्ली : अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। ये आपको दर्द से राहत दिलाने के साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करते हैं।
अजवाइन न सिर्फ भारतीय रसोई का अहम मसाला है, बल्कि ये आयुर्वेद की महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी भी है। ये छोटे-छोटे तीखे दाने किसी दवा से कम नहीं हैं। ये कई बीमारियों का इलाज करने में माहिर हैं। ये दाने अपने अंदर पौष्टिक तत्वों का खजाना समेटे हुए हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। ये आपको दर्द से राहत दिलाने केऋ साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करते हैं। अजवाइन के सेवन के आप पेट संबंधी कई बीमारियों से भी दूर रह पाते हैं। अजवाइन को अपनी डेली डाइट में शामिल करने के कई हेल्थ बेनिफिट होते हैं। क्या है ये फायदे, आइए जानते हैं।
डायबिटीज को करती है कंट्रोल
शोध के अनुसार, अजवाइन का तेल हाइपोग्लाइसेमिक होता है। यह डायबिटीज कंट्रोल करने में प्रभावी रूप से काम करता है। जो लोग भोजन के बाद नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीते हैं उनकी ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है। इसी के साथ यह तेजी से वेट लॉस भी करता है। फाइबर रिच अजवाइन डायबिटीज से पीड़ित लोगों की कई परेशानियां दूर करती है। इसके तेल में ऐसे एंजाइम होते हैं जो कार्बोहाइड्रेट को तोड़ते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं।
अजवाइन को डेली डाइट में शामिल करने के फायदे
- बेहतर होता है. डाइजेशन
अजवाइन आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसके सेवन से पेट में पाचक एंजाइम सक्रिय होते हैं, जिससे एसिड कम बनता है। यही कारण है कि अजवाइन खाने से अपच, गैस, एसिडिटी, सूजन आदि की परेशानी दूर होती है। यही कारण है कि मुश्किल से पचने वाले भोजन में अक्सर अजवाइन डाली जाती है। इतना ही नहीं अजवाइन आपको पेट के अल्सर से बचाती है और आंतों के घावों को ठीक करने में मदद करती है। - रोकती है इंफेक्शन
अजवाइन के तेल में थाइमोल और कार्वक्रोल जैसे कई एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में यह आपके पेट का इंफेक्शन से बचाव करती है। यह हानिकारक बैक्टीरिया से लड़कर उन्हें खत्म करने में भी सहयोग करती है। - खांसी और कफ से आराम
सर्दी, जुकाम, खांसी और कफ के इलाज के लिए अजवाइन बेस्ट मानी जाती है। इसके सेवन से आपकी ब्रोन्कियल नलिकाएं खुल जाती हैं, जिससे खांसी से राहत मिलती है। इसकी गर्म तासीर कफ को खत्म करती है। अस्थमा से पीड़ित लोगों को इसका खासतौर पर सेवन करना चाहिए। - कंट्रोल करती है ब्लड प्रेशर
अगर आपको हाई बीपी की शिकायत रहती है तो आपको अपनी डाइट में अजवाइन को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद थाइमोल ब्लड वेन्स में कैल्शियम को जमने से रोकता है, जिससे आपके दिल की सेहत बेहतर होती है। साथ ही आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।













