• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

चुनाव आयोग ने राज्यों में की विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, प्रशासन-सुरक्षा और खर्च की करेंगे निगरानी

NBTV24 by NBTV24
April 2, 2024
in मध्यप्रदेश, राजनीति
0
चुनाव आयोग ने राज्यों में की विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, प्रशासन-सुरक्षा और खर्च की करेंगे निगरानी
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश : चुनाव आयोग ने कहा कि शानदार ट्रैक रिकॉर्ड वाले पूर्व लोक सेवकों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता के साथ देखरेख का काम सौंपा गया है। ये विशेष पर्यवेक्षक पैसा, ताकत और झूठी सूचना से पैदा होने वाली चुनौतियों की निगरानी करेंगे।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को कई राज्यों के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। ये पर्यवेक्षक प्रशासन, सुरक्षा और खर्चे की निगरानी के लिए मकसद से तैनात किए जाएंगे। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान समान अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।

आयोग ने कहा कि शानदार ट्रैक रिकॉर्ड वाले इन पूर्व लोक सेवकों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता के साथ देखरेख का काम सौंपा गया है। ये पर्यवेक्षक खासकर पैसा, ताकत और फर्जी सूचना से पैदा होने वाली चुनौतियों की निगरानी करेंगे। इसने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में आबादी सात करोड़ से ज्यादा है, वहां और आंध्र प्रदेश में भी विशेष पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी एक साथ कराए जाने हैं।
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में विशेष व्यय पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। चुनाव आयोग चुनावी राज्यों में सामान्य व्यय पर्यवेक्षकों के अलावा विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात कर रहा है। आयोग ने कहा कि विशेष पर्यवेक्षक राज्य मुख्यालय में खुद को तैनात करेंगे और जरूरत पड़ने पर उन क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जो अधिक संवेदनशील हैं और जहां जरूरी समन्वय की जरूरत है।
आयोग ने कहा कि ये विशेष पर्यवेक्षक जहां भी जरूरी हो, संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों, विधानसभा क्षेत्रों या जिलों में तैनात पर्यवेक्षकों से समय-समय पर जानकारी मांग सकते हैं। उन्हें इनपुट हासिल करने और निगरानी गतिविधियों में शामिल विभिन्न एजेंसियों के क्षेत्रीय प्रमुखों और नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय करने करने के लिए भी कहा गया है। विशेष पर्यवेक्षकों का सीमावर्ती क्षेत्रों पर फोकस होगा और प्रलोभनों के प्रवाह को रोकने की दिशा में काम करेंगे। जनता की शिकायतों के समाधान पर काम करेंगे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी मंजीत सिंह को बिहार में सामान्य विशेष पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। वहीं, पूर्व आईपीएस विवेक दुबे को राज्य में पुलिस का विशेष पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। महाराष्ट्र में सेवानिवृतत्त आईएएस धर्मेंद्र एस. गंगवार को सामान्य विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि पूर्व आईएपीएस एनके मिश्रा को पुलिस का विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अजय वी नायक को सामान्य विशेष पर्यवेक्षक और पूर्व आईपीएस अधिकारी मनमोहन सिंह को पुलिस का विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में सामान्य विशेष पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को बनाया गया है और पुलिस का विशेष पर्यवेक्षक पूर्व आईपीएस दीपक मिश्रा को बनाया गया है।
ओडिशा के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी योगेंद्र त्रिपाठी को सामान्य विशेष पर्यवेक्षक और सेवानिवृत्त आईपीएस रजनीकांत मिश्रा को पुलिस का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल में पूर्व आईएएस आलोक सिन्हा को सामान्य विशेष पर्यवेक्षक और सेवानिवृत्त आईपीएस अनिल कुमार शर्मा को पुलिस का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश में राजेश टुटेजा, ओडिशा में हिमालिनी कश्यप, कर्नाटक में बी मुरली कुमार, आंध्र प्रदेश में नीना निगम और तमिलनाडु में बीआर बालाकृष्णन को विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये सभी भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी हैं। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे और सात चरणों में 1 जून को समाप्त होंगे। मतगणना 4 जून को होगी।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsचुनाव आयोग ने राज्यों में की विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्तिनई दिल्लीमध्यप्रदेशयूपी
Previous Post

कमजोर हो रही आंखों की रोशनी को ऐसे बढ़ाएं, करें यह एक्‍सरसाइज

Next Post

सेंसेक्स – निफ्टी में गिरावट पर मिड – स्मॉलकैप स्टॉक्स से बाजार गुलजार, 2.52 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति…

Related Posts

PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…
राजनीति

PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…

July 21, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत…

July 21, 2026
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…
मध्यप्रदेश

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…

July 19, 2026
LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…
मध्यप्रदेश

LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…

July 17, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

July 16, 2026
इस प्रदेश में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’ खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका…
मध्यप्रदेश

इस प्रदेश में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’ खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका…

July 11, 2026
Next Post
सेंसेक्स – निफ्टी में गिरावट पर मिड – स्मॉलकैप स्टॉक्स से बाजार गुलजार, 2.52 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति…

सेंसेक्स - निफ्टी में गिरावट पर मिड - स्मॉलकैप स्टॉक्स से बाजार गुलजार, 2.52 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति…

संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

August 4, 2026
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

August 4, 2026
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

August 4, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

August 4, 2026
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

August 4, 2026
संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…
छत्तीसगढ़

संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

by NBTV24
August 4, 2026
0

नई दिल्ली:– संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का जीवन समरसता, समानता, भक्ति, श्रम और सामाजिक न्याय का अमर संदेश...

Read more
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

August 4, 2026
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

August 4, 2026
साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

August 4, 2026
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

August 3, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com