• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

बदलते मौसम में खानपान भी बदलें, बच्चों से बुजुर्गों तक को दें ऐसा आहार

NBTV24 by NBTV24
April 10, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
बदलते मौसम में खानपान भी बदलें, बच्चों से बुजुर्गों तक को दें ऐसा आहार
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आप एक मां, पत्नी और बहू हैं। सब की सेहत का ख्याल रखना आपकी ही जिम्मेदारी है और अब तो गर्मियों का आगाज भी हो गया है। ऐसे में आपको सभी की सेहत को ध्यान में रखते हुए खान-पान में भी बदलाव करने होंगे, लेकिन कैसे?

जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन आता है, अपनी सेहत का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसलिए सभी को इस समय अपने खान-पान में जरूरी बदलाव करने चाहिए। आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। ऐसे में दिनचर्या में व्यायाम और आहार में पोषक तत्वों को शामिल करके आप अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रख सकती हैं।

आमतौर पर गर्मियों के मौसम में तापमान काफी बढ़ जाता है, जिस वजह से उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं, इसलिए इस मौसम में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। ठंडे तरल पदार्थों का सेवन करना अधिक लाभकारी होता है। आपको सीजनल डाइट फॉलो करनी चाहिए, क्योंकि इसमें सेहत को फायदा पहुंचाने वाले विटामिन, मिनरल, एंजाइम, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स शामिल होते हैं। इसके अलावा सीजनल फूड्स में शरीर की प्राकृतिक सफाई और उपचार करने की क्षमता भी होती है। डिब्बाबंद फूड सामग्री का सेवन हमेशा ही स्वास्थ्य के उच्च लिए हानिकारक होता है, इसलिए अपने आहार में ताजा एवं घर पर बने खाद्य पदार्थों को शामिल करें और बासी भोजन बिल्कुल न खाएं। इसके साथ ही कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखें।

हाइड्रेटेड रहने की जरूरत

गर्मियों में उच्च तापमान के कारण हमारे शरीर से
पानी अधिक मात्रा में निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सही खान-पान से जल की आपूर्ति को बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए आप तरल पदार्थों में नींबू की शिकंजी, लस्सी, ठंडाई, नारियल पानी, आम पन्ना, बेल का शरबत आदि का सेवन करें। घर में बने ये पेय आपके शरीर में विटामिन्स का उचित स्तर बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा आप घर से बाहर निकलते समय पानी पीकर ही निकलें और अपने साथ पानी की एक बोतल जरूर रखें। इससे आपको डिहाइड्रेशन की कभी कोई परेशानी नहीं होगी।

फल-सब्जियों का सेवन

गर्मियों के भोजन में पोषक तत्वों की अधिक मात्रा आपको मिलनी चाहिए। इससे शरीर को सही पोषण मिलता है और आप स्वस्थ रहती हैं। आमतौर पर गर्मियों में फल और सब्जियों की आपूर्ति बढ़ जाती है, जो विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होती हैं। गर्मियों में हमें अधिक पानी की जरूरत होती है और फल एवं सब्जियां भी इस जरूरत की भरपूर आपूर्ति करती हैं। इसलिए इस मौसम में अधिक फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। फलों में तरबूज, ककड़ी, केला, संतरा, आम और नारियल पानी का सेवन अच्छा रहता है। वहीं, सब्जियों में टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च आदि शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही जरूरी पोषण तत्व भी प्रदान करती हैं।

ऊर्जा की आहार योजना

गर्मियों में हमें अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, ताकि हम अपनी दैनिक गतिविधियों को पूरा कर सकें। इसके लिए ऊर्जावान पेय और संतुलित आहार का सेवन करना जरूरी है। बेहतर है कि दिन भर के आहार को समय अनुसार भागों में बांट लें और उचित समय पर भोजन ग्रहण करें, जिससे आपको आवश्यकतानुसार दिन भर पर्याप्त ऊर्जा मिलती रहेगी। यह आहार योजना आपके शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखती है।

ज्वार, जौ और रागी जैसे मोटे अनाज ऊर्जावान और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में उपयोगी हैं। इनमें रागी और जौ गर्मी में शरीर को ठंडा रखते हैं। इन अनाजों में विटामिन्स, पॉलीफेनॉल, फाइटोकेमिकल्स जैसे महत्वपूर्ण यौगिक और डाइट्री फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में और ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है, जो ब्लड शुगर के लिए आदर्श माना जाता है।

चने को भले ही मोटे अनाज की श्रेणी में नहीं रखा जाता, लेकिन यह मोटे अनाज की श्रेणी में ही माना जाता है। चने या सत्तू का सेवन शरीर को ठंडा रखता है। इस तरह ये अनाज कई बीमारियों से शरीर का बचाव कर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने में सहयोग देते हैं, इसलिए आप गर्मियों में इनका सेवन करती रहें।

दूध से बनी चीजें

गर्मियों में ठंडा दूध और दूध से बनी चीजें, जैसे कि दही, छाछ, लस्सी का सेवन जरूर करती रहें। ये आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। गर्मियों में बच्चे, बुजुर्ग और धूप में काम करने वाले लोगों पर ज्यादा बुरा असर होता है। तेज धूप से शरीर में पानी और नमक की कमी हो सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकावट और लो ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां हो जाती हैं।

गर्मियों में हर उम्र वर्ग के लोगों को अपना ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि तापमान और गर्मी बढ़ने से हमारा शरीर तनाव में चला जाता है, जो कि चिड़चिड़ेपन, अनिद्रा, स्किन सेंसिटिविटी औरण विटामिन-मिनरल की कमी को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए आपको विभिन्न उम्र वर्ग के लोगों के आहार में क्या परिवर्तन करने चाहिए, इसके बारे में पूरी तरह पता होना चाहिए।

छोटे बच्चों की थाली में:

बच्चों के शरीर में अधिकतम पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए उनके आहार में अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे फलों और सब्जियों को शामिल करें। छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त प्रोटीन के स्रोत दूध, दही, पनीर, अंडा और दाल आदि ही होते हैं, इसलिए उनकी डाइट में इनको जरूर शामिल करें। साथ ही उन्हें ड्राई फ्रूट्स भी जरूर खिलाती रहें, जिससे उन्हें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स मिल सकें। बच्चों को सेहतमंद अनाज, जैसे कि दलिया, चावल, रोटी और खासतौर से मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों का भी सेवन छोटी उम्र से ही कराएं, क्योंकि बढ़ती उम्र में शरीर को पर्याप्त पोषक तत्वों का मिलना उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी माना जाता है।

किशोर/युवा और अधेड़ उम्र

प्रोटीन मांस, मछली, अंडे, दाल, सोया, मिल्क प्रोडक्ट, जैसे कि दही और पनीर इन्हें जरूर दें। इससे इनके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा पोषण तत्वों की पूर्ति के लिए हरी-भरी पत्तेदार सब्जियां और फलों को शामिल करें। फाइबर और विटामिन के लिए अनाज, जैसे कि ब्राउन राइस, गेहूं और अन्य मोटे अनाज, जैसे कि ज्वार, बाजरा, जौ, रागी आदि को इनकी डाइट में शामिल करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

वृद्धों के लिए

इस उम्र के लोगों में प्रोटीन की पूर्ति के लिए प्रोटीन स्रोतों को शामिल करें, जैसे कि स्किम्ड दूध, दही, रायता, छाछ, पनीर, अंडे और बिना छिलके वाली दालें। विटामिन, मिनरल्स और फाइबर के लिए अनेक प्रकार के सीजनल फल और हरी सब्जियां शामिल करें और अनाजों को शामिल करें, जैसे कि चावल, दलिया और अन्य अनाज। इनके लिए रात का भोजन विशेष रूप से हल्का और सुपाच्य होना चाहिए। यदि हो सके तो इस समय सप्ताह में दो-तीन बार इन्हें खिचड़ी का सेवन जरूर कराएं।

क्या न खाएं

गर्मियों के मौसम में मसालेदार चीजों का सेवन कम करना चाहिए। भारी, तले हुए, एसिडिक और बासी खाना न खाएं। बाजार में बिकने वाली चाट-चटनी, खट्टे पदार्थ और खोये के व्यंजन अक्सर फूड पॉइजनिंग का प्रमुख कारण होते हैं। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए चाय, कॉफी या अल्कोहल के अतिरिक्त सेवन से बचें और बाजार में मिलने वाले पैकेट बंद शुगर मिक्स जूस से भी दूर रहें। इस प्रकार गर्मियों में सही आहार का चयन करके आप अपने जीवन को स्वस्थ और ऊर्जावान बना सकती हैं।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीबदलते मौसम में खानपान भी बदलें
Previous Post

रामनवमी के दिन रामलला का होगा सूर्य तिलक, जाने क्यो और कैसे होगा…

Next Post

Bageshwar Dham के धीरेंद्र शास्त्री को सर तन से जुदा करने की धमकी, थाने पहुँचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा…

Related Posts

बारिश के बाद ठंड हवाओं से गर्मी ‘गायब’, राजधानी के अलावा इन राज्यों में भी रंग बदलेगा मौसम, देखें ताजा ताजा अपडेट…
सामान्य

बारिश के बाद ठंड हवाओं से गर्मी ‘गायब’, राजधानी के अलावा इन राज्यों में भी रंग बदलेगा मौसम, देखें ताजा ताजा अपडेट…

March 16, 2026
लो सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव …
सामान्य

लो सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव …

March 16, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी राहत: LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित निकले, जल्द पहुंचेंगे यहां…
सामान्य

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी राहत: LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित निकले, जल्द पहुंचेंगे यहां…

March 16, 2026
आखिर कैसे लगी मेडिकल कॉलेज में आग 7 लोग जिंदा जले तो 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, इतने लाख के मुआवजे का एलान,…
सामान्य

आखिर कैसे लगी मेडिकल कॉलेज में आग 7 लोग जिंदा जले तो 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, इतने लाख के मुआवजे का एलान,…

March 16, 2026
क्या चना खाने का सही तरीका जानते हैं आप भुना, भीगा या पका हुआ; जानें किसमें छिपा है ज्यादा पोषण…
लाइफस्टाइल

क्या चना खाने का सही तरीका जानते हैं आप भुना, भीगा या पका हुआ; जानें किसमें छिपा है ज्यादा पोषण…

March 16, 2026
आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…
सामान्य

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

March 15, 2026
Next Post
Bageshwar Dham के धीरेंद्र शास्त्री को सर तन से जुदा करने की धमकी, थाने पहुँचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा…

Bageshwar Dham के धीरेंद्र शास्त्री को सर तन से जुदा करने की धमकी, थाने पहुँचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा…

कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

March 17, 2026
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित

March 17, 2026
श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…

श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…

March 17, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

March 17, 2026
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित

March 17, 2026
कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात
छत्तीसगढ़

कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

by NBTV24
March 17, 2026
0

कोरबा / मछली पालन विभाग द्वारा कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों को राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण पर भेजा...

Read more
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित

March 17, 2026
श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…

श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…

March 17, 2026
मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक जैसे गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज

मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक जैसे गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज

March 17, 2026
डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

March 17, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com