नई दिल्ली : 11 अप्रैल को ईद उल फितर का पर्व मनाया जा रहा है। ईद उल फितर मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व है। इस त्योहार का इंतजार ईद का चांद देखकर खत्म होता है। इसके पहले इस्लाम धर्म को मानने वाले माह ए रमजान में रोजा रखते हैं और ईद की तैयारियां शुरू कर देते हैं।
ईद के मौके पर सुबह नमाज अदा करने के बाद लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के घर जाते हैं और एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हैं। इस पर्व में तरह तरह के पकवान बनते हैं। दोस्त या रिश्तेदार आसपास रहते हैं तो उनसे मिलने के लिए घर पहुंचना आसान हो जाता है लेकिन अगर वह मीलों दूर हैं तो ईद की मुबारकबाद संदेशों के जरिए भेज सकते हैं। ईद का चांद दिखते ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं। यहां ईद के लिए कुछ आकर्षक शायरियां, व्हाट्सएप मैसेज, कोट्स, तस्वीर और वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया के जरिए भेजकर ईद की मुबारकबाद दी जा सकती है।
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको ईद मुबारक।
ईद मुबारक
ईद लेकर आती है ढ़ेर सारी खुशियां
ईद मिटा देती है इंसानों में दूरियां।
ईद मुबारक
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
जिसमें कोई दुख कोई गम न हो।
ईद मुबारक
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की
आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक
चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हम दुआ करते हैं वो मिल जाये आपको।
ईद मुबारक













