• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

4 सदस्यों का सरकारी पैनल करेगा जांच, व्हीकल सेफ्टी पर मीटिंग, बस हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ, जाने…

NBTV24 by NBTV24
April 12, 2024
in आज, मध्यप्रदेश, सामान्य
0
4 सदस्यों का सरकारी पैनल करेगा जांच, व्हीकल सेफ्टी पर मीटिंग, बस हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ, जाने…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

*हरियाणा:-* हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार 11 अप्रैल को हुए सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यहां स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस पलट गई, जिसमें छह छात्रों की मौत हो गई, जबकि 20 के करीब बच्चे घायल हो गए. ये सड़क हादसा उन्हाणी गांव के पास हुआ, जब लगभग 40 छात्रों को जीएल पब्लिक स्कूल ले जा रही बस एक पेड़ से टकराकर पलट गई. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. हादसे के बाद से ही स्थानीय लोगों में खासा नाराजगी है. लोग इस बात से भी नाराज हैं कि ईद की छुट्टी होने के बाद बावजूद स्कूल क्यों खोला गया. घायल छात्रों से राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने मुलाकात भी की है. ऐसे में आइए इस हादसे से जुड़े अब तक के लेटेस्ट अपडेट्स जानते हैं.सरकार के जरिए चार सदस्यीय पैनल को नियुक्त किया जाएगा, जो महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस दुर्घटना की जांच करने वाला है. ये पैनल इस बात का पता लगाएगा कि आखिर किन वजहों से चलते ये हादसा हुआ. हरियाणा शिक्षा विभाग ने वाहन सुरक्षा नीति को लेकर शुक्रवार 12 अप्रैल दोपहर 3 बजे बैठक बुलाई है. बैठक में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे. बस हादसे की शुरुआती जांच से बेहद ही दुखी करने वाली जानकारी सामने आई है. हादसे के बाद स्कूल बैग, जूते और स्टडी मटैरियल इधर-उधर फैल गया था. कुछ बच्चे खून में लथपथ थे, जबकि कुछ दर्द से चिल्ला रहे थे. पुलिस ने बताया गया है कि ड्राइवर धर्मेंद्र ने कथित तौर पर शराब पी हुई थी और वह लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति भी जताई थी, लेकिन फिर भी वह बस लेकर निकल पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे वाली जगह से पहले पड़ने वाले गांव में लोगों ने ड्राइवर को रोककर उससे बस की चाबी छीन ली थी, क्योंकि वह शराब के नशे में धुत था. स्कूल प्रबंधन को फोन कर शिकायत भी की गई. हालांकि, प्रबंधन ने कहा कि वह ड्राइवर को हटा देंगे, फिलहाल उसे चाबी देकर जाने दें. स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के आश्वासन पर ड्राइवर को चाबी दे दी गई और फिर कुछ दूर जाकर उन्हाणी गांव के पास बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे की वजह से प्रबंधन भी सवालों के घेरे में आ गया है. बस हादसे के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें स्कूल प्रिंसिपल और एक अन्य स्कूल अधिकारी शामिल है. इस घटना ने स्कूल परिवहन के सुरक्षा मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि दुर्घटना का शिकार हुई बस पर हाल ही में जुर्माना लगाया गया था, क्योंकि उसके पास कुछ जरूरी दस्तावेज नहीं थे. जुर्माने के बाद भी बस का इस्तेमाल किया जा रहा था, यह स्कूल अधिकारियों की ओर से एक स्पष्ट चूक थी.परिवहन मंत्री ने कहा कि संबंधित जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. अगर जांच में क्षेत्र के मोटर वाहन निरीक्षक की गलती पाई गई कि उन्होंने बस के पास वैलिड दस्तावेज नहीं होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की, तो उनके खिलाफ भी एक्शन होगा. हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी स्कूल बसों की फिटनेस की जांच की जाए. उन्होंने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को सर्कुलर जारी करेंगे.महेंद्रगढ़ की उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि निजी स्कूल ईद पर खुला था और जिला शिक्षा अधिकारी ने इसकी मान्यता रद्द करने के लिए राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है. अस्पताल में घायल बच्चों से मुलाकात करने पहुंची शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि सबसे बड़ी चूक यह रही कि ईद की छुट्टी के दिन स्कूल खुला हुआ था. उन्होंने बताया कि स्कूल को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है. कुछ अन्य स्कूलों को भी नोटिस मिला है.

Tags: *4 member government panel will investigateIndiameeting on vehicle safetypeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanha
Previous Post

क्या सच में सीबीआई जानकारी देने वाले को देती है इनाम…

Next Post

बिना इजाजत पैरिस पहुंचे चंडीगढ़ के 3 IAS अफसर, 7 दिन तक टैक्सपेयर्स के पैसों पर काटी मौज, अब एक्शन…

Related Posts

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल…
सामान्य

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल…

September 6, 2026
रसोई में इन 5 चीजों को कभी न होने दें पूरी तरह खाली, वरना घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर…
सामान्य

रसोई में इन 5 चीजों को कभी न होने दें पूरी तरह खाली, वरना घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर…

September 6, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

September 6, 2026
13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …
सामान्य

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …

September 5, 2026
सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…
सामान्य

सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…

September 5, 2026
13 साल का इंतजार खत्म झीरम घाटी हमले में 10 आरोपियों पर आज फैसला, पूरे प्रदेश की…
सामान्य

13 साल का इंतजार खत्म झीरम घाटी हमले में 10 आरोपियों पर आज फैसला, पूरे प्रदेश की…

September 5, 2026
Next Post
बिना इजाजत पैरिस पहुंचे चंडीगढ़ के 3 IAS अफसर, 7 दिन तक टैक्सपेयर्स के पैसों पर काटी मौज, अब एक्शन…

बिना इजाजत पैरिस पहुंचे चंडीगढ़ के 3 IAS अफसर, 7 दिन तक टैक्सपेयर्स के पैसों पर काटी मौज, अब एक्शन…

‘नमस्ते’ योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…

‘नमस्ते’ योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…

September 6, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…

September 6, 2026
बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…

September 6, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

‘नमस्ते’ योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…

‘नमस्ते’ योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…

September 6, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…

September 6, 2026
‘नमस्ते’ योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…
छत्तीसगढ़

‘नमस्ते’ योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…

by NBTV24
September 6, 2026
0

छत्तीसगढ़:– सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता कार्यों में मशीनीकरण को...

Read more
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…

September 6, 2026
बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…

September 6, 2026
इस स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां…

इस स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां…

September 6, 2026
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल…

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल…

September 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com