*भोपाल:-* भारत में बहुत सी जांच एजेंसी हैंं. जिनमें सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी सीबीआई काफी प्रमुख मानी जाती है. सीबीआई ने भारत में कई बड़े केस सॉल्व किए हैं.सीबीआई का कन्विक्शन रेट 70 फीसदी के करीब है. जो कि इसे दुनिया की टाप एजेंसियों में शुमार करता है. साल 1963 में सीबीआई का गठन किया गया थाअक्सर लोगों के मन में सीबीआई को लेकर आता है कि क्या सीबीआई को सूचना देने को वालों को नकद इनाम दी जाती है.लेकिन अगर किसी व्यक्ति ने ऐसे किसी अपराधी के बारे में सूचना दी हो जिस पर सीबीआई ने इनाम रखा हो. तो ऐसे मामलों में इनाम दिया जाता है.अगर किसी के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर इनामी अपराधी पकड़ा जाता है. तो फिर उस पर जो इनाम घोषित होता है. वो सूचना देने वाले को मिलता है.इन मामलों में सूचना देने वालों की जानकारी बिल्कुल गुप्त रखी जाती है. सीबीआई की ओर से कहीं भी सूचना देने वाले का जिक्र नहीं किया जाता है.











