• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस, पीए आरके मिगलानी से की पूछताछ

NBTV24 by NBTV24
April 15, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस, पीए आरके मिगलानी से की पूछताछ
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छिंदवाड़ा : भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की शिकायत पर सोमवार को पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर पहुंच गई। मामला साहू के खिलाफ वीडियो वायरल करने का है। पुलिस ने इस मामले में कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी से पूछताछ की है।

छिंदवाड़ा में सियासी घमासान नए स्तर पर पहुंच गया है। अब भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस सिलसिले में आठ से दस वाहनों में पुलिस सीएसपी अजय राणा के नेतृत्व में कमलनाथ के शिकारपुर स्थित बंगले पर पहुंच गई। जैसे ही यह सूचना मिली, कमलनाथ समर्थक भी बंगले पर जमा हो गए। भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

बंटी साहू ने शिकायत में कहा कि रविवार रात सुदेश नागवंशी ने एक शिकायत दर्ज कराई कि सचिन गुप्ता, निवासी आदित्य धाम, छिंदवाड़ा और कमलनाथ के सहयोगी आरके मिगलानी ने एआई तकनीक से एक फर्जी वीडियो बनाया। वीडियो पूरी तरह फर्जी है। फिर एक निजी चैनल की ओरिजिनल न्यूज का एक फर्जी वीडियो तैयार किया गया। इन झूठे और भ्रामक वीडियो को वायरल करने की कोशिश की गई।

कमलनाथ के बंगले पर पहुंचे सीएसपी अजय राणा ने बताया कि इस समय हम कुछ नहीं बता सकते। कोतवाली टीआई उमेश गोहलानी ने कहा कि विवेक बंटी साहू की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई थी। रुटीन पूछताछ के लिए आए हैं। जैसे ही पूछताछ पूरी होती है, हम आपको जानकारी देंगे। इस दौरान पुलिस अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। कमलनाथ के बंगले के बाहर पुलिस की गाड़ियां दिख रही थी। आठ से दस वाहन थे, जो तीन थानों के बताए जा रहे हैं।

हालांकि, बाद में छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री ने कहा कि मिगलानी और पत्रकार सचिन गुप्ता के खिलाफ विवेक बंटी साहू की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सचिन गुप्ता से पूछताछ कर रही है। पुलिस मिगलानी से पूछताछ के लिए कमलनाथ के बंगले पर गई थी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कुछ समय बाद वह पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे। पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया और लौट आई है।

कांग्रेस ने कहा- और कितना गिरेगी भाजपा
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सवाल उठाया कि तमाम हथकंडे अपनाने के बाद भी पराजय के भय से भाजपा और कितना गिरेगी? रविवार को छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक नीलेश उईके के घर व अन्य स्थानों पर बिना सर्च वारंट के मारे गए असफल छापों के बाद सोमवार को हमारे नेता कमलनाथ जी के निवास पर पुलिस का छापा? चोर की दाढ़ी में तिनका, डरते क्यों हो? हम न तो अंग्रेजों से डरे हैं,न उनके अनुचरों से डरेंगे, पुलिस तो क्या मतदान के पहले सेना भी भिजवा दीजिए। जीतेंगे भी हम ही।

क्या है मामला
पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगी आरके मिगलानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का वीडियो वायरल करने के कथित मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने मिगलानी से पूछताछ की है। इसी सिलसिले में पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर पहुंची थी। साहू का आरोप है कि कमलनाथ के सहयोगी आरके मिगलानी और एक निजी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट ने अन्य पत्रकारों को उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपये का प्रलोभन दिया था। साहू ने 20 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़ी बातचीत का एक वीडियो भी जारी किया है। पुलिस जांच कर रही है।

Tags: *In the opinion poll conducted by BJPHindi newsIndiaPoliticsToday latest newsToday newsकांग्रेसनई दिल्लीभाजपाभाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के घर पहुंची पुलिसराजनीति
Previous Post

10 मिनट में बनाएं पालक की ये दो नया डिश, इस रेसिपी से बढ़ेगा अपनों में स्वाद

Next Post

शराब-सिगरेट के बाद अब इस वजह से हो रही हैं सबसे ज्यादा मौतें, 2019 में 19 लाख से अधिक लोगों की गई थी जाने…

Related Posts

30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का ये सही तरीका…
लाइफस्टाइल

30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का ये सही तरीका…

July 27, 2026
PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…
राजनीति

PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…

July 21, 2026
अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…
लाइफस्टाइल

अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…

July 13, 2026
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
लाइफस्टाइल

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

June 16, 2026
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…
राजनीति

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
Next Post
शराब-सिगरेट के बाद अब इस वजह से हो रही हैं सबसे ज्यादा मौतें, 2019 में 19 लाख से अधिक लोगों की गई थी जाने…

शराब-सिगरेट के बाद अब इस वजह से हो रही हैं सबसे ज्यादा मौतें, 2019 में 19 लाख से अधिक लोगों की गई थी जाने…

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

August 4, 2026
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

August 3, 2026
राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता प्रदेश की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सीएम हाउस में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री ने की 30 लाख और DSP पदोन्नति की घोषणा…

राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता प्रदेश की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सीएम हाउस में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री ने की 30 लाख और DSP पदोन्नति की घोषणा…

August 3, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

August 4, 2026
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

August 3, 2026
साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

by NBTV24
August 4, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 5 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। यह...

Read more
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

August 3, 2026
राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता प्रदेश की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सीएम हाउस में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री ने की 30 लाख और DSP पदोन्नति की घोषणा…

राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता प्रदेश की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सीएम हाउस में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री ने की 30 लाख और DSP पदोन्नति की घोषणा…

August 3, 2026
मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात…

मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात…

August 3, 2026
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय…

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय…

August 3, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com