• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home टेक्नोलॉजी

भारत की कितनी आबादी को लगी कोविशील्ड वैक्सीन, कितनों में रिपोर्ट किए गए दुष्प्रभाव? जानिए सबकुछ

NBTV24 by NBTV24
May 10, 2024
in टेक्नोलॉजी, दुनिया
0
भारत की कितनी आबादी को लगी कोविशील्ड वैक्सीन, कितनों में रिपोर्ट किए गए दुष्प्रभाव? जानिए सबकुछ
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कोविड की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में वैक्सीन निर्माता कंपनी ने ब्रिटेन की कोर्ट में स्वीकार किया था कि टीकों के कारण दुर्लभ स्थितियों में थ्रोम्बोसिस विद थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम होने का जोखिम हो सकता है। टीटीएस के कारण रक्त के थक्के बनने और खून में प्लेटलेट्स की मात्रा कम होने जैसी समस्याओं का जोखिम रहता है। इन दुष्प्रभावों को लेकर भारत में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड ले चुके लोगों में कई तरह का डर देखा जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है ये दुष्प्रभाव काफी दुर्लभ हैं, इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। 10 लाख में से 6-10 लोगों में इस तरह के जोखिम हो सकते हैं।

वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स की खबरों के बीच डॉक्टरों के एक समूह ने गुरुवार को कोविशील्ड वैक्सीन की सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की। डॉक्टरों की टीम ने सरकार से सभी कोविड वैक्सीन के पीछे के वैज्ञानिक तथ्यों की समीक्षा करने और इसके व्यावसायीकरण का दोबारा ऑडिट करने की मांग की है।

भारत में कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए एस्ट्राजेनेका की साझेदार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बताया कि उसने दिसंबर 2021 में ही वैक्सीन का उत्पादन बंद कर दिया है। इतना ही नहीं कंपनी ने ये भी कहा है कि हमने 2021 में ही टीकों से होने वाले दुष्प्रभावों को खुलासा कर दिया था।

टीकों के दुष्प्रभावों को लेकर पहले ही कर दिया था आगाह

एसआईआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमने 2021 में ही पैकेजिंग इंसर्ट में वैक्सीन के कारण होने वाले टीटीएस सहित अन्य सभी दुष्प्रभावों के बारे में आगाह कर दिया था। साल 2021 के बाद से कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन भी बंद कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में एस्ट्राजेनेका के प्रवक्ता ने बताया चूंकि कोरोना महामारी के दौरान कई प्रकार के कोविड-19 टीके विकसित किए गए और वायरस में म्यूटेशन के साथ इसको भी अपेडट किया गया है। नए टीकों के बाजार में आने के कारण पुरानी वैक्सीन की मांग में गिरावट आई है, जिस वजह से अब इनकी निर्माण या आपूर्ति नहीं की जा रही है।

भारत में 79% लोगों ने ली कोविड वैक्सीन

भारत में कोविड वैक्सीनेशन पर नजर डालें तो पता चलता है कि टीकाकरण अभियान के दौरान भारत में दी गई 220 करोड़ खुराकों में से 79% से अधिक कोविशील्ड की थीं। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि वैक्सीनेशन के कारण देश में टीटीएस के 36 ज्ञात मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई थी। टीटीएस के लगभग सभी मामले 2021 से संबंधित हैं, जो भारत में टीकाकरण का पहला वर्ष था।

7 मई, 2024 तक भारत में लोगों को टीके की 220 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। देश में जो टीके दिए गए हैं उनमें कोविशील्ड, कोवैक्सिन, स्पुतनिक वी, जेमकोवैक, कॉर्बेवैक्स, कोवोवैक्स और इनकोवैक शामिल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 174 करोड़ से ज्यादा टीके के डोज कोविशील्ड के लगे हैं। दूसरे स्थान पर कोवैक्सिन है जिसके 36.39 करोड़ से ज्यादा टीके के डोज के लगे हैं। तीसरे स्थान पर कॉर्बेवैक्स है, जिसके 7.38 करोड़ से ज्यादा टीके के डोज के लगे हैं।

कोविशील्ड वैक्सीन ले चुके लोग डरें नहीं

कोविशील्ड वैक्सीन के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि वैक्सीन से होने वाले दुष्प्रभाव काफी दुर्लभ हैं, 10 लाख लोगों में 7-10 में इस तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं इसलिए टीकाकरण करा चुके लोगों को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। टीकाकरण और दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव आमतौर पर कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों में ही दिखने लगते हैं। चूंकि ज्यादातर लोगों को वैक्सीन ले चुके दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, ऐसे में अब टीके से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर चिंतित होने का जरूरत नहीं है।

बिना डॉक्टरी सलाह के ब्लड थिनर के हो सकते हैं गंभीर नुकसान

इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। खबरों के मुताबिक वैक्सीन के दुष्प्रभावों के डर से बचने के लिए कई लोगों ने खून को पतला करने वाली दवाएं लेनी शुरू कर दी हैं।

इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिना डॉक्टरी सलाह के ब्लड थिनर जैसी दवाएं गंभीर समस्याकारक हो सकती हैं। अगर आप खुद से या बिना डॉक्टरी सलाह के रक्त को पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो इसके कई गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। ये गंभीर रक्तस्राव का कारण बन सकती है।

Tags: healthy citizensHindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीभारतभारत की कितनी आबादी को लगी कोविशील्ड वैक्सीन
Previous Post

ये हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर, यहां रहते हैं महज 30 लोग

Next Post

नींबू पानी पीने के कई फायदे पर इससे होने वाले इन दुष्प्रभावों को भी जानना जरूरी

Related Posts

YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब लाइव स्ट्रीम होगी ज्यादा कमाई, जानिए ऐसे काम करेगा नया सिस्टम…
टेक्नोलॉजी

YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब लाइव स्ट्रीम होगी ज्यादा कमाई, जानिए ऐसे काम करेगा नया सिस्टम…

July 9, 2026
अगर आपका कार खरीदने का है प्लान थोड़ा रुकिए जल्द आ रही हैं Creta और Fronx जैसी कारों के हाइब्रिड अवतार, माइलेज सुन उड़ जाएंगे होश…
टेक्नोलॉजी

अगर आपका कार खरीदने का है प्लान थोड़ा रुकिए जल्द आ रही हैं Creta और Fronx जैसी कारों के हाइब्रिड अवतार, माइलेज सुन उड़ जाएंगे होश…

March 10, 2026
आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
दुनिया

आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

March 1, 2026
AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…
टेक्नोलॉजी

AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…

February 12, 2026
मेडिकल साइंस में देश की छलांग, एंटीबॉडी प्लेटफॉर्म से तेज होगा कैंसर का इलाज…
टेक्नोलॉजी

मेडिकल साइंस में देश की छलांग, एंटीबॉडी प्लेटफॉर्म से तेज होगा कैंसर का इलाज…

January 21, 2026
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से चलेगी, PM मोदी यहां से दिखाएंगे हरी झंडी…
टेक्नोलॉजी

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से चलेगी, PM मोदी यहां से दिखाएंगे हरी झंडी…

January 17, 2026
Next Post
नींबू पानी पीने के कई फायदे पर इससे होने वाले इन दुष्प्रभावों को भी जानना जरूरी

नींबू पानी पीने के कई फायदे पर इससे होने वाले इन दुष्प्रभावों को भी जानना जरूरी

संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

August 4, 2026
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

August 4, 2026
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

August 4, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

August 4, 2026
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

August 4, 2026
संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…
छत्तीसगढ़

संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

by NBTV24
August 4, 2026
0

नई दिल्ली:– संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का जीवन समरसता, समानता, भक्ति, श्रम और सामाजिक न्याय का अमर संदेश...

Read more
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

August 4, 2026
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

August 4, 2026
साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

August 4, 2026
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

August 3, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com