• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

नींबू पानी पीने के कई फायदे पर इससे होने वाले इन दुष्प्रभावों को भी जानना जरूरी

NBTV24 by NBTV24
May 10, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
नींबू पानी पीने के कई फायदे पर इससे होने वाले इन दुष्प्रभावों को भी जानना जरूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : गर्मियों में नींबू पानी को काफी पसंद किया जाता रहा है। ये पेय न सिर्फ शरीर को निर्जलीकरण से बचाती है साथ ही नींबू पानी पीने से सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। तेज गर्मी में शरीर को तरोताजा करने, नींबू में विटामिन-सी की मौजूदगी के कारण इम्युनिटी मजबूत होने सहित इसके कई लाभ हैं। पर इस तरह के फायदों के लिए कहीं आप बहुत अधिक मात्रा में तो इसका सेवन नहीं कर रहे हैं?

अध्ययनों में नींबू पानी पीने से होने वाले तमाम प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया है, जिनमें हाइड्रेशन को बढ़ावा देना, वजन घटाने में सहायता करना और विटामिन-सी की पूर्ति करना प्रमुख है। पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इसका सेवन आपको संयमित मात्रा में ही करना चाहिए।

बहुत अधिक मात्रा में नींबू पानी पीने या गलत तरीके से इसका सेवन करने से दांतों से लेकर संपूर्ण स्वास्थ्य को कई प्रकार से नुकसान हो सकता है। आइए नींबू पानी पीने से होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में जानते हैं।

पहले जान लीजिए इसके क्या-क्या फायदे हैं?

नींबू को कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है, मुख्यरूप से ये विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्रोत है। इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है साथ ही कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर इसका सेवन करने से वजन को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। नींबू पानी किडनी स्टोन से बचाने, एनीमिया के खतरे को कम करने और पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने में भी आपके लिए मददगार है।

इन फायदों के इतर नींबू पानी पीने के कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं जिसके बारे में जानना जरूरी है।

दांतो के लिए ये बहुत नुकसानदायक

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया नींबू के रस में लगभग 5-6% साइट्रिक एसिड होता है। इसके अधिक सेवन से नींबू पानी में मौजूद एसिड के संपर्क में आने से दांतों के इनेमल को काफी नुकसान हो सकता है। यहां तक कि नींबू पानी की अधिकता दांतों की कठोर बाहरी परत से लेकर डेंटिन तक को क्षति पहुंचा सकती है। डेंटिन इनेमल के नीचे की परत है जो तंत्रिकाओं की रक्षा करती है और दांत की मुख्य सहायक संरचना है।

बढ़ सकती है हार्ट बर्न की समस्या

बहुत अधिक मात्रा में नींबू पानी हो या खट्टे फलों का सेवन करने वाले लोगों को पेट संबंधी विभिन्न समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसकी अधिकता एसिड रिफ्लक्स, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं, मतली-उल्टी जैसी दिक्कतों का कारण बन सकती है। अधिक मात्रा में नींबू पानी पीने के कारण पेट में अमल्ता बढ़ने का खतरा रहता है। जिन लोगों को पहले से ही हार्ट बर्न की दिक्कत रहती है उन्हें अधिक मात्रा में नींबू पानी पीने से बचना चाहिए।

इन सावधानियों का रखें ध्यान

नींबू पानी से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव के लिए कुछ प्रकार के उपायों से लाभ पाया जा सकता है।
नींबू के रस को ठंडे पानी में आधा-आधा अनुपात में मिलाएं। ठंडा पानी नींबू की घुलनशीलता को कम कर देता है जिससे यह इनेमल को कम नुकसान पहुंचाता है।

नींबू पानी पीने के लिए स्ट्रॉ का उपयोग करें और इससे दांतों से इसका सीधा संपर्क नहीं होता है।

नींबू पानी के एसिड लार में मिलकर भी दांतों को क्षति पहुंचा सकते हैं। इससे बचावे के लिए नींबू पानी पीने के बाद अच्छे से कुल्ला जरूर करें।

साइट्रिक एसिड के क्षयकारी प्रभाव को कम करने के लिए नींबू पानी पीने के लगभग एक घंटे बाद अपने दांतों को अच्छे से साफ करें।

Tags: According to Vastu Shastrahealthy citizensHindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

भारत की कितनी आबादी को लगी कोविशील्ड वैक्सीन, कितनों में रिपोर्ट किए गए दुष्प्रभाव? जानिए सबकुछ

Next Post

गर्मी के मौसम में नाक से खून आने की वजह, प्रभाव और रोकथाम के उपाय

Related Posts

मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात…
सामान्य

मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात…

August 3, 2026
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय…
सामान्य

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय…

August 3, 2026
गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक शरद पवार गुट के नेता ने किया इनका समर्थन…
सामान्य

गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक शरद पवार गुट के नेता ने किया इनका समर्थन…

August 3, 2026
नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई: एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल…
सामान्य

नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई: एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल…

August 3, 2026
भूत-प्रेत, दैत्य और दिव्य योद्धा जानिए भगवान शिव के ये 4 सबसे शक्तिशाली गण, जिनके सामने कांप उठती थीं दुष्ट शक्तियां
सामान्य

भूत-प्रेत, दैत्य और दिव्य योद्धा जानिए भगवान शिव के ये 4 सबसे शक्तिशाली गण, जिनके सामने कांप उठती थीं दुष्ट शक्तियां

August 3, 2026
देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल…
सामान्य

देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल…

August 3, 2026
Next Post
गर्मी के मौसम में नाक से खून आने की वजह, प्रभाव और रोकथाम के उपाय

गर्मी के मौसम में नाक से खून आने की वजह, प्रभाव और रोकथाम के उपाय

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

August 4, 2026
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

August 3, 2026
राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता प्रदेश की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सीएम हाउस में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री ने की 30 लाख और DSP पदोन्नति की घोषणा…

राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता प्रदेश की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सीएम हाउस में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री ने की 30 लाख और DSP पदोन्नति की घोषणा…

August 3, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

August 4, 2026
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

August 3, 2026
साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

by NBTV24
August 4, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 5 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। यह...

Read more
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

August 3, 2026
राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता प्रदेश की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सीएम हाउस में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री ने की 30 लाख और DSP पदोन्नति की घोषणा…

राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता प्रदेश की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सीएम हाउस में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री ने की 30 लाख और DSP पदोन्नति की घोषणा…

August 3, 2026
मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात…

मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात…

August 3, 2026
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय…

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय…

August 3, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com