नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो लाइफ लाइन का काम करती है। रोजाना हजारों लोग मेट्रो से सफर करते हैं। दफ्तर जाने वाले लोगों से लेकर अन्य सभी यात्रियों की यात्रा दिल्ली मेट्रो की मदद से आसान हो जाती है। हर दिन लोग मेट्रो स्टेशन से आना-जाना करता है, इसलिए मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी और लोकेशन जैसी चीजें काफी मायने रखती हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में नोएडा के एक मेट्रो स्टेशन को ‘बेस्ट मेट्रो स्टेशन’ का अवॉर्ड दिया गया है। यह मेट्रो स्टेशन ना केवल अपनी कनेक्टिविटी और लोकेशन की वजह से सुविधा जनक माना जाता है, बल्कि यहां की डिजाइन और सुविधाएं भी लोगों के काफी पसंद आती है। आइए जानते हैं यह मेट्रो स्टेशन आखिर कौन सा है।
बेस्ट मेट्रो स्टेशन अवॉर्ड
डीएमआरसी ने 3 मई को अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया है। इस खास मौके पर डीएमआरसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अपने कर्मचारियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को जारी एक बयान में डीएमआरसी ने कहा कि उनके कर्मचारियों को कई अवॉर्ड मिले हैं। इसी कड़ी में बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन को “बेस्ट मेट्रो स्टेशन” का अवॉर्ड दिया गया है।
क्यों मिला अवॉर्ड
यह मेट्रो स्टेशन आप-पास के पूरे इलाके में आने-जाने वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी जगह है। इसके अलावा इस स्टेशन की सर्विस और काम करने के तरीके को भी सबसे बेस्ट कहा गया है। 4 मई, 2024 को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस स्टेशन को बेस्ट मेट्रो स्टेशन का अवॉर्ड दिया गया है, जो यात्रियों को खुश रखने और स्टेशन को शानदार बनाए रखने के लिए मिला है।
बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन का डिजाइन और सुविधाएं काफी कमाल की हैं। यही वजह है कि इसे मॉडल मेट्रो स्टेशन भी माना जाता है! यहां यात्रियों को हमेशा अच्छा अनुभव मिलता है।
साल 2002 से दिल्ली मेट्रो का सफर शाहदरा और तीस हजारी के बीच पहली लाइन खुलने से शुरू हुआ था। उस समय से अब तक दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क काफी बढ़ गया है। आज यह करीब 392.44 किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें करीब 288 स्टेशन हैं।