• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

क्या डायबिटीज रोगियों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस? जानिए क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ

NBTV24 by NBTV24
May 23, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
क्या डायबिटीज रोगियों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस? जानिए क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : गर्मियों में निर्जलीकरण के खतरे से बचे रहने के लिए खूब पानी पीते रहना जरूरी है। आप आहार में कुछ फलों-सब्जियों को शामिल करके भी शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। आहार विशेषज्ञ बताते हैं, गन्ने के जूस का सेवन भी गर्मी के मौसम में सेहत को ठीक रखने में मददगार हो सकता है। गन्ने के जूस से न सिर्फ शरीर हाइड्रेट रहता है साथ ही त्वरित रूप से ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने, पाचन को ठीक रखने और लू से बचने में भी इसके लाभ हो सकते हैं।

पर क्या डायबिटीज के शिकार लोग भी गन्ने का जूस पी सकते हैं? गन्ने में प्राकृतिक शर्करा होती है तो क्या मधुमेह के शिकार लोगों को इसका सेवन करना चाहिए? क्या गन्ने के जूस से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा होता है? आइए जानते हैं।

गन्ने के जूस के फायदे

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, गन्ने के रस में प्राकृतिक शर्करा होती है। इसके साथ ही इसमें पानी, फाइबर और पोषक तत्वों की श्रृंखला भी होती है। अध्ययनों में पाया गया है कि ये जूस फेनोलिक और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट का भी एक अच्छा स्रोत है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

गर्मियों में इसके सेवन से शरीर को तेजी से ऊर्जा प्राप्त होती है। क्या इससे ब्लड शुगर भी बढ़ जाता है?

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ गरिमा चंदेला बताती हैं, गन्ने के रस में शर्करा की मात्रा अधिक होती है। अनियंत्रित मधुमेह की समस्या वाले या फिर जो लोग इंसुलिन शॉट्स लेते हैं उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। यदि आपका शुगर लेवल सामान्य रहता है तो सप्ताह में एक बार इसका सेवन किया जा सकता है। सामान्य ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए सप्ताह में एक-दो बार लगभग 200 मिलीलीटर गन्ने के रस का सेवन करने से कोई नुकसान नहीं होता है।

डायबिटीज में गन्ने के जूस का सेवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताती हैं, जिन लोगों के ब्लड शुगर की रीडिंग 6 से कम है और वह इंसुलिन नहीं लेते हैं तो शरीर के लिए आवश्यक ग्लूकोज की पूर्ति गन्ने के जूस से कर सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा भी होती है जिसे डायबिटीज रोगियों के लिए जरूरी माना जाता है। ये शरीर को हाइट्रेट रखने में भी मददगार है , ऐसे में सामान्य शुगर लेवल वाले लोग इसका कम मात्रा में सेवन करके स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स का रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डायबिटीज के रोगियों को अपने आहार को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आहार में उन चीजों का चयन करें जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स55 से कम होता है। वैसे तो गन्ने के रस का जीआई 43 है, जो मधुमेह रोगियों के लिए उचित हो सकता है हालांकि हमेशा इसका कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

हर चीज से दुखी रहने वाले व्यक्ति में होते हैं ये दोष, सफलता के बाद भी रहते हैं निराश

Next Post

इन वजहों से शरीर में हो सकती है विटामिन-डी की कमी, कैसे करें इसकी पूर्ति?

Related Posts

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…
सामान्य

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
इन किसानों को बड़ी सौगात, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, पुराने सत्र का भी बढ़ी दर से मिलेगा भुगतान…
सामान्य

सीएम साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए इतने लाख रुपये स्वीकृत

October 10, 2026
सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ
सामान्य

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

October 3, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
सामान्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…
सामान्य

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…

September 26, 2026
Next Post
इन वजहों से शरीर में हो सकती है विटामिन-डी की कमी, कैसे करें इसकी पूर्ति?

इन वजहों से शरीर में हो सकती है विटामिन-डी की कमी, कैसे करें इसकी पूर्ति?

नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…

नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…

October 12, 2026
सरकार ने बदला इस विभाग का नाम, कैबिनेट की बैठक में अहम फैसलों पर लगी मुहर…

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…

October 12, 2026
महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…

नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…

October 12, 2026
सरकार ने बदला इस विभाग का नाम, कैबिनेट की बैठक में अहम फैसलों पर लगी मुहर…

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…

October 12, 2026
नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…
छत्तीसगढ़

नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…

by NBTV24
October 12, 2026
0

नई दिल्ली:- नवरात्र में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां...

Read more
सरकार ने बदला इस विभाग का नाम, कैबिनेट की बैठक में अहम फैसलों पर लगी मुहर…

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…

October 12, 2026
महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
प्रदेश मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री साय…

प्रदेश मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com