• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

क्या लू लगने से भी हो सकती है मौत? डॉक्टरों से जानिए इसके जोखिम और बचाव के तरीके

NBTV24 by NBTV24
May 28, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
क्या लू लगने से भी हो सकती है मौत? डॉक्टरों से जानिए इसके जोखिम और बचाव के तरीके
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश के अधिकतर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में कई स्थानों पर पारा 48 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। उच्च तापमान को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए कई प्रकार से गंभीर और समस्याकारक मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, तेज धूप के संपर्क में आने से बचाव करते रहना सभी के लिए जरूरी है। इसके साथ ही खूब मात्रा में पानी पीते रहें। इनमें बरती गई जरा भी लापरवाही हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है।

मौसम विभाग ने बुधवार तक राजधानी दिल्ली-एनसीआर में लू को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक मार्च से अब तक देश में हीटस्ट्रोक के 16 हजार से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए। डॉक्टर बताते हैं, अस्पतालों के आपातकालीन विभाग में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या हीट स्ट्रोक के कारण मौत भी हो सकती है?

आइए इस बारे में जानते हैं।

हीट स्ट्रोक और इसके कारण होने वाली समस्याएं

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक शरीर का तापमान 106°F या इससे अधिक होने की स्थिति गंभीर समस्याकारक हो सकती है। अगर तापमान में कमी नहीं आती है या फिर व्यक्ति को समय रहते आपातकालीन उपचार नहीं मिल पाता है तो हीट स्ट्रोक स्थाई विकलांगता या मृत्यु का कारण भी बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में राजस्थान के कई शहरों से हीट स्ट्रोक के कारण मरने वाले लोगों की खबरें सामने आ रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को बढ़ती भीषण गर्मी से बचाव करते रहने की अपील की है।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थित एक अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ भास्कर शुक्ला बताते हैं, हाल के दिनों में एक 90 वर्षीय पुरुष और 78 वर्षीय महिला को हीट स्ट्रोक की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें स्ट्रोक के लक्षण जैसे बोलने में कठिनाई और बांहों में कमजोरी आ गई थी।

डिहाइड्रेशन के कारण हीट स्ट्रोक होना और स्ट्रोक के बाद डिहाइड्रेशन की स्थिति स्वास्थ्य जटिलताओं को काफी बढ़ाने वाली हो सकती है। इस तरह के जोखिमों से बचे रहने के लिए उच्च तापमान के संपर्क में आने से बचना और निर्जलीकरण के जोखिमों को कम करने के लिए खूब पानी पीते रहना जरूरी है। गंभीर स्थितियों में इसके जानलेवा दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

हीट स्ट्रोक बढ़ा सकती है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

दिल्ली स्थित एक अन्य अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रखर सहाय कहते हैं, हीट स्ट्रोक की गंभीर स्थिति ब्रेन स्ट्रोक का भी कारण बन सकती है। निर्जलीकरण के कारण ब्लड ब्रेन बैरियर में बाधा आ जाती है जिसके कारण रक्त गाढ़ा होने और वाहिकाओं के भीतर थक्का बनने का जोखिम बढ़ जाता है। ब्रेन स्ट्रोक को जानलेवा स्थितियों में से एक माना जाता है। ब्रेन स्ट्रोक से बच जाने वाले लोगों में विकलांगता-लकवा का खतरा हो सकता है।

हीट स्ट्रोक से कैसे बचें?

डॉक्टर प्रखर बताते हैं, कुछ बातों का ध्यान रखकर हीट स्ट्रोक और इसके कारण होने वाली समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। सबसे जरूरी है कि आप दिनभर में खूब पानी पीते रहें। रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी पीते रहना जरूरी है। इसके अलावा गर्म, आर्द्र वातावरण में शारीरिक गतिविधि या तीव्र व्यायाम करने से बचें। ऐसी किसी चीज का सेवन न करें जो डिहाइड्रेशन के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं जैसे- ज्यादा कॉफी-चाय, शराब आदि। सबसे जरूरी बात शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए वातानुकूलित या ठंडी जगहों पर रहें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

रणजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी, 22 साल पहले मारी गई थीं गोलियां

Next Post

गर्मी से झुलसा प्रदेश, 48 के पार पहुंचा पारा, ये जिले रेड अलर्ट में, गर्मी और लू से 6 की मौत

Related Posts

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…
सामान्य

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए ये बड़े फैसले…

November 18, 2026
आखिर बिहार में क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व जानें इसकी धार्मिक मान्यता और परंपरा.. .
सामान्य

आखिर बिहार में क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व जानें इसकी धार्मिक मान्यता और परंपरा.. .

November 14, 2026
धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत, अब 21 क्विंटल बेचना जरूरी नहीं, कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ…
सामान्य

धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत, अब 21 क्विंटल बेचना जरूरी नहीं, कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ…

November 12, 2026
बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण…
सामान्य

बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण…

November 10, 2026
इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं…
सामान्य

इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं…

November 9, 2026
6 राशियों को अचानक होगा पैसे का फायदा, काम में तरक्‍की, नवंबर में राहु और केतु बदलेंगे राशि…
सामान्य

6 राशियों को अचानक होगा पैसे का फायदा, काम में तरक्‍की, नवंबर में राहु और केतु बदलेंगे राशि…

November 9, 2026
Next Post
गर्मी से झुलसा प्रदेश, 48 के पार पहुंचा पारा, ये जिले रेड अलर्ट में, गर्मी और लू से 6 की मौत

गर्मी से झुलसा प्रदेश, 48 के पार पहुंचा पारा, ये जिले रेड अलर्ट में, गर्मी और लू से 6 की मौत

धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त

धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त

November 20, 2026
मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

November 20, 2026
चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

November 20, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त

धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त

November 20, 2026
मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

November 20, 2026
धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त
छत्तीसगढ़

धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त

by NBTV24
November 20, 2026
0

राजनांदगांव:-पाटेकोहरा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती...

Read more
मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

November 20, 2026
चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

November 20, 2026
मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

November 20, 2026
जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

November 20, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com