• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

यूपी-एमपी सहित 11 राज्यों में फैली ये संक्रामक बीमारी, रोगियों में लिवर-किडनी फेलियर का खतरा

NBTV24 by NBTV24
June 11, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
यूपी-एमपी सहित 11 राज्यों में फैली ये संक्रामक बीमारी, रोगियों में लिवर-किडनी फेलियर का खतरा
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : तेज गर्मी और कुछ स्थानों पर हुई बारिश ने देश में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित करीब 11 राज्यों में इन दिनों लेप्टोस्पाइरता संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इंसानों में ये संक्रमण जानलेवा हो सकता है। बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट जारी कर बचाव के निरंतर उपाय करते रहने की अपील की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने पत्र लिखकर कहा है कि प्रभावित राज्यों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इन इलाकों का दौरा करते समय स्वास्थ्य टीमों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण का कारण बनने वाले बैक्टीरिया मुख्यरूप से पानी या फिर मिट्टी में मौजूद हो सकते हैं। सभी राज्य प्रभावी ड्रेनेज की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें जिससे कि दूषित जल के माध्यम से होने वाले संक्रमण के जोखिमों को कम किया जा सके।

क्या है लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण?

लेप्टोस्पायरोसिस एक प्रकार की संक्रामक बीमारी है जो लेप्टोस्पाइरा नामक बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होती है। त्वचा पर खरोंच या कट के माध्यम से या आंखों, नाक या मुंह के माध्यम से आप लेप्टोस्पाइरा से संक्रमित हो सकते हैं। लेप्टोस्पायरोसिस एक जूनोटिक बीमारी है, जिसका अर्थ है कि यह जानवरों और मनुष्यों के बीच संचारित होती है।

बरसात कि दिनों में जलजमाव वाली जगहों पर ये बैक्टीरिया अधिक पाए जाते हैं। संक्रमित जानवरों के मूत्र या प्रजनन द्रव के सीधे संपर्क में आने या फिर दूषित पानी-मिट्टी के संपर्क में आने, दूषित भोजन या पानी के जरिए भी आप इसके शिकार हो सकते हैं।

जानलेवा साबित हो सकती है बीमारी

एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की केरल इकाई के डॉ. राजीव जयदेवन बताते हैं, लेप्टोस्पायरोसिस से संक्रमित 10 फीसदी लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए जिन लोगों में संक्रमण के लक्षण नजर आ रहे हों उन्हें समय रहते डॉक्टर से मिलकर उपचार प्राप्त करना जरूरी है। समय पर बीमारी की पहचान न हो पाने की स्थिति में रोग के गंभीर रूप लेने और जानलेवा होने का खतरा भी अधिक हो सकता है।

गंभीर संक्रमण वाले लोगों में किडनी-लिवर के संक्रमण का भी खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

ऐसे लक्षणों पर गंभीरता से दें ध्यान

लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण की स्थिति में रोगियों में शुरुआत में फ्लू जैसे लक्षण नजर आते हैं हालांकि गंभीर मामलों में इससे आंतरिक रक्तस्राव और अंगों की क्षति का खतरा हो सकता है। संक्रमण की शुरुआती स्थिति में तेज बुखार, आंखों में संक्रमण-लालिमा, सिरदर्द, ठंड लगने, मांसपेशियों में दर्द, दस्त और पीलिया जैसी समस्या होती है। वहीं गंभीर स्थितियों में खांसी के साथ खून आने , छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पेशाब में खून आने जैसे आंतरिक रक्तस्राव के लक्षण हो सकते हैं।

कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में इस संक्रामक रोग का जोखिम अधिक देखा जाता रहा है।

कैसे रहें संक्रमण से सुरक्षित?

जिन लोगों में इस संक्रामक रोग का निदान किया जाता है उन्हें इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं। गंभीर लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी हो सकती है।

संक्रमण के जोखिमों से बचे रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप दूषित जल के संपर्क में आने से बचें। जानवरों के संपर्क से भी दूरी बनाकर रखें। पीने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें या फिर पानी को उबालकर उसे ठंडा करके पिएं। अगर आपके शरीर में कहीं घाव है तो उसकी उचित देखभाल करें। केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि प्रभावित इलाकों में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को भी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीयूपी-एमपी सहित 11 राज्यों में फैली ये संक्रामक बीमारी
Previous Post

शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम और किन्हें मिलेगा लाभ

Next Post

डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं? क्या इससे ब्लड शुगर बढ़ने का रहता है खतरा, जानिए विस्तार से

Related Posts

सुबह की शुरुआत के लिए अपनाएं ये 10-10-10 का नियम, मिलेगा शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ…
सामान्य

सुबह की शुरुआत के लिए अपनाएं ये 10-10-10 का नियम, मिलेगा शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ…

June 23, 2026
कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए अब डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स…
सामान्य

कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए अब डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स…

June 23, 2026
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…
सामान्य

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…

June 21, 2026
बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…
सामान्य

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

June 21, 2026
आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…
सामान्य

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…
सामान्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

June 21, 2026
Next Post
डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं? क्या इससे ब्लड शुगर बढ़ने का रहता है खतरा, जानिए विस्तार से

डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं? क्या इससे ब्लड शुगर बढ़ने का रहता है खतरा, जानिए विस्तार से

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

June 23, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

June 23, 2026
प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

June 23, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

June 23, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

June 23, 2026
रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित
छत्तीसगढ़

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

by NBTV24
June 23, 2026
0

कोरबा:–कलेक्टर कोरबा ने की सख्त कार्रवाई, जांच पूरी होने तक पोंड़ीउपरोड़ा तहसील कार्यालय रहेगा मुख्यालयजिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता...

Read more
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

June 23, 2026
प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

June 23, 2026
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए ये सभी फैसले…

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए ये सभी फैसले…

June 23, 2026
साय कैबिनेट की बैठक आज मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले…

साय कैबिनेट की बैठक आज मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले…

June 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com