• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं? क्या इससे ब्लड शुगर बढ़ने का रहता है खतरा, जानिए विस्तार से

NBTV24 by NBTV24
June 11, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं? क्या इससे ब्लड शुगर बढ़ने का रहता है खतरा, जानिए विस्तार से
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मधुमेह या डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। अगर इसे बेहतर तरीके से प्रबंधित करने के उपाय न किए जाएं तो अनियंत्रित ब्लड शुगर की स्थिति कई प्रकार के गंभीर रोगों को जन्म देने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए अच्छी दिनचर्या के साथ-साथ आहार पर भी खास ध्यान देते रहना जरूरी है। हम जो कुछ भी खाते हैं वो सीधे तौर पर ब्लड शुगर को प्रभावित करने वाली हो सकती है।

डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं, ये सवाल कई लोगों के मन में रहता है। अनार स्वाद में मीठा फल है ऐसे में क्या ये शुगर लेवल को बढ़ा सकता है? क्या मधुमेह के शिकार लोगों को अनार नहीं खाना चाहिए, आइए इस बारे में समझते हैं।

अनार खाने से होने वाले फायदे

अनार प्राकृतिक रूप से पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है जो समग्र स्वास्थ्य, मेटाबॉलिज्म, प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करता है। त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ एनीमिया के शिकार लोगों के लिए भी अनार खाना फायदेमंद हो सकता है। कुछ अध्ययनों में बताया गया है कि इंसुलिन प्रतिरोध से पीड़ित लोगों के लिए भी ये अच्छा है, यानी डायबिटीज रोगियों को इसके सेवन से लाभ मिल सकता है। दैनिक आहार में इसे शामिल करके एंटीऑक्सीडेंट की प्राप्ति की जा सकती है, जो कई क्रोनिक बीमारियों से बचाने में फायदेमंद माना जाता है।

शुगर लेवल को कम कर सकता है अनार

डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं इसको लेकर किए गए मेटा-विश्लेषण के निष्कर्षों से पता चलता है कि वयस्कों में ग्लाइसेमिक सूचकांकों में सुधार के लिए अनार के सेवन से लाभ मिल सकता है।

डायबिटीज एंड मेटाबोलिक सिंड्रोम: क्लिनिकल रिसर्च एंड रिव्यूज में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि अनार के सेवन से फास्टिंग शुगर लेवल, फास्टिंग इंसुलिन और HbA1c में उल्लेखनीय कमी आई।

वैज्ञानिकों ने कहा, अनार में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भी शुगर के शिकार लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

अध्ययन में क्या पता चला?

अनार में मौजूद यौगिक जैसे कि प्यूनिकैलेगिन और एलाजिक एंटी-डायबिटिक क्रियाओं के रूप में जाने जाते हैं। इसके अलावा, पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट को टाइप-2 डायबिटीज की स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद पाया गया हैं। ये निष्कर्ष बताते हैं कि अनार एंटी-डायबिटिक गुणों वाला हो सकता है।

अनार या इसके अर्क को टाइप 2 मधुमेह के प्रबंधन के लिए चिकित्सकीय रूप से प्रयोग में लाया जा सकता है। हालांकि ये सभी समूह वाले लोगों पर कितना असरदार है, क्या सभी प्रकार के डायबिटिक लोगों के लिए अनार खाना फायदेमंद हो सकता है? इस बारे में और विस्तृत शोध की आवश्यकता है।

विशेषज्ञ की सलाह जरूरी

आहार विशेषज्ञ रीमा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया, डायबिटीज में एक आहार सभी लोगों के लिए फिट हो ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। कुछ डायबिटिक रोगियों में अनार खाने से शुगर लेवल बढ़ने का जोखिम हो सकता है, इसलिए इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर कर लें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsडायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं? क्या इससे ब्लड शुगर बढ़ने का रहता है खतरानई दिल्ली
Previous Post

यूपी-एमपी सहित 11 राज्यों में फैली ये संक्रामक बीमारी, रोगियों में लिवर-किडनी फेलियर का खतरा

Next Post

इस महीने है फादर्स डे, जानिए पहली बार किसने और क्यों मनाया था पिता को समर्पित ये दिन

Related Posts

सुबह की शुरुआत के लिए अपनाएं ये 10-10-10 का नियम, मिलेगा शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ…
सामान्य

सुबह की शुरुआत के लिए अपनाएं ये 10-10-10 का नियम, मिलेगा शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ…

June 23, 2026
कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए अब डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स…
सामान्य

कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए अब डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स…

June 23, 2026
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…
सामान्य

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…

June 21, 2026
बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…
सामान्य

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

June 21, 2026
आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…
सामान्य

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…
सामान्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

June 21, 2026
Next Post
इस महीने है फादर्स डे, जानिए पहली बार किसने और क्यों मनाया था पिता को समर्पित ये दिन

इस महीने है फादर्स डे, जानिए पहली बार किसने और क्यों मनाया था पिता को समर्पित ये दिन

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

June 23, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

June 23, 2026
प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

June 23, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

June 23, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

June 23, 2026
रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित
छत्तीसगढ़

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

by NBTV24
June 23, 2026
0

कोरबा:–कलेक्टर कोरबा ने की सख्त कार्रवाई, जांच पूरी होने तक पोंड़ीउपरोड़ा तहसील कार्यालय रहेगा मुख्यालयजिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता...

Read more
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

June 23, 2026
प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

June 23, 2026
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए ये सभी फैसले…

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए ये सभी फैसले…

June 23, 2026
साय कैबिनेट की बैठक आज मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले…

साय कैबिनेट की बैठक आज मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले…

June 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com