• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

अधिकतर लोग इन कारणों से करते हैं योग, जानिए आपके लिए कौन सा आसन है फायदेमंद

NBTV24 by NBTV24
June 20, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
कब है योग दिवस? जानिए इस दिन का महत्व और इस वर्ष की थीम
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : योग पर अमेरिका में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, योगाभ्यास करने वाले 86 प्रतिशत लोगों ने मानसिक स्थिरता में सुधार अनुभव किया, जबकि 67 % लोगों ने एकाग्रता और ध्यान में सुधार पाया। इस आंकड़े से स्पष्ट होता है कि अधिकतर लोग योगाभ्यास मानसिक स्थिति में सुधार के लिए करते हैं।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग दिवस दुनियाभर में योग के महत्व और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। नियमित योग से मन शांत, दिमाग स्थिर और कई रोगों से शरीर का बचाव होता है।

हालांकि अलग-अलग लोग कई अलग तरह के आसनों का अभ्यास करते हैं। योग करने की सब की एक सामान्य वजह अच्छी जीवनशैली और स्वस्थ रहना है। लेकिन प्राणायाम से लेकर सूर्य नमस्कार तक वह अपने शरीर और जरूरत के मुताबिक योगासन का चयन करते हैं। इस लेख में जानते हैं कि ज्यादातर लोगों के योगाभ्यास करने का प्रमुख कारण क्या है। कौन सी समस्या से निजात पाने के लिए लोग योग का सहारा लेते हैं।

साल 2016 के राष्ट्रीय साक्षात्कार सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका में लगभग 14 फीसदी वयस्क और 8 फीसदी बच्चे योग का अभ्यास करते हैं। वहीं योग पर अमेरिका में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, योगाभ्यास करने वाले 86 प्रतिशत लोगों ने मानसिक स्थिरता में सुधार अनुभव किया, जबकि 67 % लोगों ने एकाग्रता और ध्यान में सुधार पाया। इस आंकड़े से स्पष्ट होता है कि अधिकतर लोग योगाभ्यास मानसिक स्थिति में सुधार के लिए करते हैं।

इन कारणों से अधिकतर लोग करते हैं योग

तनाव प्रबंधन

योग के माध्यम से लोग मानसिक शांति और तनाव को कम करने का प्रयास करते हैं। वर्तमान में लोगों में मानसिक विकार बढ़ रहा है। चिंता, तनाव, और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ वैश्विक स्तर पर एक गंभीर चिंता का विषय हैं। इन समस्याओं से प्रभावित लोगों की संख्या काफी बड़ी है और विभिन्न अध्ययनों और सर्वेक्षणों के माध्यम से इसका अनुमान लगाया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया में लगभग 5 फीसदी वयस्क अवसाद से ग्रसित हैं। डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि वैश्विक स्तर पर लगभग 4% लोग चिंता विकारों से पीड़ित हैं। लांसेट आयोग की साल 2018 की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में लगभग 792 मिलियन लोग मानसिक स्वास्थ्य विकारों से ग्रसित थे, जो कि वैश्विक जनसंख्या का लगभग 10% है। तनाव और अवसाद की स्थिति को कम करने और मानसिक शांति के लिए लोग योग का सहारा लेते हैं।

शारीरिक फिटनेस

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार , 2016 में 18 साल और उससे अधिक आयु के 39 फीसदी वयस्कों का वजन अधिक था और 13 % मोटापे से ग्रस्त थे। बच्चों और किशोरों में मोटापे की दर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2021 में वैश्विक फिटनेस इंडस्ट्री की कीमत लगभग 100 बिलियन डाॅलर थी और इसमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिम, योग, पिलेट्स और अन्य फिटनेस सेंटरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे स्पष्ट है कि फिटनेस को लेकर लोग कितने अधिक गंभीर हैं।

फिटनेस को लेकर चिंतित लोग, जैसे अधिक वजन या मोटापे से परेशान लोग भी योग करके अपने शरीर को सुडौल बनाना चाहते हैं और योग करते हैं।

स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान

लगातार डेस्क वर्क के कारण शरीर का पोस्चर बिगड़ जाता है। साथ ही पीठ व कमर दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा मधुमेह, थायराइड, और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएँ वैश्विक स्तर पर बहुत सामान्य हैं और इनके मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2019 में वैश्विक स्तर पर लगभग 463 मिलियन वयस्क मधुमेह से पीड़ित थे। वही अंतर्राष्ट्रीय डायबिटीज फेडरेशन के 2045 तक यह संख्या बढ़कर 700 मिलियन होने की संभावना जताई। अनुमान है कि 10-15% वयस्क किसी न किसी प्रकार के थायराइड विकार से प्रभावित होते हैं।

इन सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने के लिए अधिकतर लोग योग का असरदार मानकर नियमित अभ्यास करते हैं। अमेरिकी थायराइड एसोसिएशन के अनुसार, अमेरिका में लगभग 20 मिलियन लोग थायराइड विकारों से प्रभावित हैं।डब्ल्यूएचओ के अनुसार, वैश्विक स्तर पर लगभग 1.13 मिलियन लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। यह संख्या वयस्क आबादी के लगभग 31 % लोगों को कवर करती है।

आपके लिए कौन सा आसन है लाभकारी

अगर आप भी उपरोक्त समस्याओं में से किसी एक से या सभी से परेशान है, तो इन समस्याओं के समाधान के लिए योग की आदत को जीवनशैली में शामिल करें। यहां आपको विस्तार में आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति के मुताबिक उपयुक्त योगासन के बारे में बताया जा रहा है। हालांकि सही परिणाम के लिए विशेषज्ञ और डाक्टरी सलाह के बाद ही योगाभ्यास करें, साथ ही अभ्यास किसी योग विशेषज्ञ की निगरानी में करना सुरक्षित और फायदेमंद रहेगा।

मानसिक मजबूती

मानसिक शांति के लिए शवासन, बालासन या अधोमुखश्वानासन का अभय्सा कर सकते हैं। यह शरीर और मस्तिष्क को आराम देते हुए तनाव और चिंता को कम करता है। अवसाद की स्थिति से बचने के लिए सेतुबंधासन, उत्तानासन का अभ्यास करें।

एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर योग वृक्षासन, सर्वांगासन और पश्चिमोत्तानासन है। इसके अलावा संपूर्ण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्राणायाम, जिसमें अनुलोम विलोम, भ्रामरी और कपालभाति शामिल है, का भी अभ्यास कर सकते हैं।

शारीरिक फिटनेस

जरूरत से अधिक वजन बढ़ा हुआ है या मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं तो चतुरंग दंडासन, वीरभद्रासन, त्रिकोणासन और धनुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह पेट की चर्बी को कम करने के साथ ही शरीर के सभी अंगों को सुडौल और फिट रखने के लिए फायदेमंद आसन हो सकते हैं।

स्वास्थ्य समस्याओं के लिए योग

अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो कुछ योग क्रियाएं बहुत असरदार हो सकती है। मधुमेह रोगियों के लिए कटिचक्रासन, ऊर्ध्वहस्तोत्तानासन, पादहस्तासव, धनुरासन, कोणासन, सर्वांगासन, मत्स्यासन, मयुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। ये सभी आसन मधुमेह रोगियों को लाभ पहुंचाते हैं।

थायराइड की समस्या से परेशान हैं तो पांच आसन मददगार हो सकते हैं। ताड़ासन, उर्ध्व-हस्तोतानासन, अर्ध-चक्रासन, वीरभद्रासन और नटराजासन का नियमित कुछ मिनट अभ्यास की आदत डालें।

वहीं अगर हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप की शिकाय है तो प्राणायाम करें। अनुलोम विलोम ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार है। कपालभाति, बालासन, सुखासन और सेतुबंधासन का अभ्यास भी फायदेमंद हो सकता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsअधिकतर लोग इन कारणों से करते हैं योगआज इन राशि के जातको लिए बन रहा है महालाभ के योगनई दिल्ली
Previous Post

क्या पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को मिलता है 3 लाख रुपये तक का लोन? यहां जानें

Next Post

ये एक गलती आपको भी बना सकती है बहरा, डॉक्टर की सलाह तुरंत कर लें इसमें सुधार

Related Posts

नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…
सामान्य

नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…

August 24, 2026
28 अगस्‍त को दिन भर रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त, नोट करें पूर्णिमा तिथि के आरंभ व समापन का ये समय…
सामान्य

28 अगस्‍त को दिन भर रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त, नोट करें पूर्णिमा तिथि के आरंभ व समापन का ये समय…

August 24, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पुस्तक का किया विमोचन…
सामान्य

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पुस्तक का किया विमोचन…

August 24, 2026
रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…
लाइफस्टाइल

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…

August 22, 2026
बारिश में बढ़ा कान के संक्रमण का खतरा, दर्द और खुजली को न करें नजरअंदाज…
सामान्य

बारिश में बढ़ा कान के संक्रमण का खतरा, दर्द और खुजली को न करें नजरअंदाज…

August 22, 2026
शनिवार का राशिफल इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल…
सामान्य

शनिवार का राशिफल इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल…

August 22, 2026
Next Post
ये एक गलती आपको भी बना सकती है बहरा, डॉक्टर की सलाह तुरंत कर लें इसमें सुधार

ये एक गलती आपको भी बना सकती है बहरा, डॉक्टर की सलाह तुरंत कर लें इसमें सुधार

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

August 24, 2026
रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

August 24, 2026
नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…

नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…

August 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

August 24, 2026
रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

August 24, 2026
श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
August 24, 2026
0

छत्तीसगढ़:– श्रमिक हमारे विकास की मजबूत नींव हैं। अपने परिश्रम से वे सड़कें, भवन, पुल और विकास की अनेक संरचनाएं...

Read more
रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

August 24, 2026
नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…

नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…

August 24, 2026
प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…

प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…

August 24, 2026
विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, फोटो कॉपी, मशरूम और इस व्यवसाय से बढ़ाई आय

विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, फोटो कॉपी, मशरूम और इस व्यवसाय से बढ़ाई आय

August 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com