सीछत्तीसगढ़:–जधानी रायपुर स्थित हाईवे किंग होटल में वेज भोजन की जगह कथित तौर पर नॉनवेज परोसने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला होटल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कह रही है कि उन्होंने शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया था, लेकिन उन्हें नॉनवेज परोस दिया गया।

घटना के बाद होटल में काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही।

बताया जा रहा है कि यह घटना 15 अगस्त की है। महिला द्वारा बनाया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में महिला होटल प्रबंधन से जवाब मांगती दिखाई दे रही है और अपनी धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कह रही है।


मामले के सामने आने के बाद होटल प्रबंधन ने इसे मानवीय भूल बताया है। वहीं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होटल पहुंचकर जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।










