• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

ब्लड प्रेशर में चुकंदर का जूस पीना चाहिए या नहीं? ये छोटी सी गलती साबित हो सकती है जानलेवा

NBTV24 by NBTV24
June 24, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
ब्लड प्रेशर में चुकंदर का जूस पीना चाहिए या नहीं? ये छोटी सी गलती साबित हो सकती है जानलेवा
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : हाई ब्लड प्रेशर को हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण माना जाता है। इसे नियंत्रित रखने के लिए उपाय करते रहना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी सुधार करके रक्तचाप को नियंत्रित रखा जा सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए चुंकदर खाना अच्छा विकल्प हो सकता है, इससे रक्तचाप को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।

पर क्या चुकंदर सभी लोगों के लिए लाभकारी है? आहार विशेषज्ञ कहते हैं, चुकंदर में कई ऐसे प्रभावी गुण पाए जाते हैं जिनकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर और इसके कारण होने वाले जोखिमों से बचा जा सकता है, हालांकि जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है उनके लिए चुकंदर खाना नुकसानदायक हो सकता है।

तमाम गुणों से भरपूर है चुकंदर

चुकंदर को फोलेट से भरपूर माना जाता है, जो कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। फोलेट रक्त वाहिकाओं को होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका निभाता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक की आशंका कम हो सकती है। चुकंदर में प्राकृतिक रूप से नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है।

आइए जानते हैं कि ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए इसे क्यों फायदेमंद माना जाता है?

उच्च रक्तचाप में फायदेमंद

क्या चुकंदर में उच्च रक्तचाप को कम करने वाले गुण होते हैं, इसे समझने के लिए विशेषज्ञों की टीम ने अध्ययन किया गया है।

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि चुकंदर का जूस सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप, दोनों के स्तर को कम कर सकता है। रक्तचाप को कम करने वाले ये प्रभाव संभवतः इसमें मौजूद नाइट्रेट की मात्रा के कारण होते हैं। हमारे शरीर में डाइट्री नाइट्रेट, नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है जो रक्त वाहिकाओं को फैलाने और रक्तचाप के स्तर को कम करने में लाभकारी है।

हृदय-स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

चुकंदर फोलेट का भी अच्छा स्रोत है। अध्ययनों से पता चलता है कि फोलेट का सेवन बढ़ाने से रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि रक्तचाप पर चुकंदर का प्रभाव केवल अस्थायी है। इसलिए लंबे समय तक हृदय-स्वास्थ्य लाभ के लिए नियमित रूप से इनका सेवन करना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए इसके लाभ हैं पर जिन लोगों को अक्सर लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें चुंकदर न खाने की सलाह दी जाती है।

लो ब्लड वालों के लिए बढ़ सकती है समस्या

चूंकि चुकंदर प्रभावी तरीके से रक्तचाप को कम करने में मददगार पाया गया है, इसलिए जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम रहता है उनमें ये और अधिक समस्याओं का कारण बन सकता है। रक्तचाप में कमी के शिकार लोग अगर चुंकदर खाते हैं तो इससे लो ब्लड प्रेशर के कारण तेजी से सांस लेने, त्वचा के नीला पड़ने, कमजोरी और नाड़ी तेज चलने जैसी समस्याओं का खतरा हो सकता है। ब्लड प्रेशर बहुत लो हो जाने के कारण कोमा तक का भी खतरा हो सकता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

मात्र पांच हजार रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं करीब 95 लाख रुपये, जानिए क्या है स्कीम

Next Post

गर्मी से चाहिए राहत तो आम से तैयार करें मैंगो भापा दोई

Related Posts

मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…
सामान्य

मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…

September 22, 2026
दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल…
सामान्य

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल…

September 20, 2026
मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट…
सामान्य

मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट…

September 20, 2026
आखिर शादी में 3 बार ही क्यों लगाया जाता है सिंदूरहर बार के पीछे छिपा है एक खास अर्थ…
सामान्य

आखिर शादी में 3 बार ही क्यों लगाया जाता है सिंदूरहर बार के पीछे छिपा है एक खास अर्थ…

September 20, 2026
Nestle के बेबी फूड पर FSSAI की कार्रवाई, पोषण से जुड़े दावों पर उठे ये गंभीर सवाल…
सामान्य

Nestle के बेबी फूड पर FSSAI की कार्रवाई, पोषण से जुड़े दावों पर उठे ये गंभीर सवाल…

September 18, 2026
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध प्रदेश का निर्माण: मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध प्रदेश का निर्माण: मुख्यमंत्री साय…

September 17, 2026
Next Post
गर्मी से चाहिए राहत तो आम से तैयार करें मैंगो भापा दोई

गर्मी से चाहिए राहत तो आम से तैयार करें मैंगो भापा दोई

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

September 22, 2026
मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

September 22, 2026
एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

September 22, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

September 22, 2026
मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

September 22, 2026
स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…
छत्तीसगढ़

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

by NBTV24
September 22, 2026
0

कोरबा:- चेक बाउंस से जुडे़ न्यायालय में लंबित मामलों का अब राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया जा सकेगा। इसके...

Read more
मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

September 22, 2026
एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

September 22, 2026
मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…

मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…

September 22, 2026
प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, मानसून सिस्टम का दिखेगा असर; कई जिलों में भारी बारिश के आसार…

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, मानसून सिस्टम का दिखेगा असर; कई जिलों में भारी बारिश के आसार…

September 22, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com